17.6: विराट कोहली को अरशद खान, छक्का!
17.5: विराट कोहली को अरशद खान, चौका!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! किंग कोहली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| आरसीबी को जीत के लिए बस 1 रन चाहिए|
17.4: जितेश शर्मा को अरशद खान, सिंगल!! गुड लेंथ की बॉल को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से कीपर के दाहिने तरफ से शॉट खेला| फील्डर थर्ड मैन पर मौजूद थे| इसी वजह से बस एक एन मिल सका|
17.3: जितेश शर्मा को अरशद खान, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| रन नहीं हुआ|
17.2: विराट कोहली को अरशद खान, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन निकाला|
17.1: जितेश शर्मा को अरशद खान, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है| 17 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
16.6: विराट कोहली को राशिद खान, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका| 18 गेंदों पर अब 8 रनों की ज़रुरत है|
16.5: जितेश शर्मा को राशिद खान, सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
16.4: जितेश शर्मा को राशिद खान, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| जितेश ने बैक फुट से उसपर पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं मिल पाया|
16.3: विराट कोहली को राशिद खान, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ सीधे बल्ले से इस गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
16.2: जितेश शर्मा को राशिद खान, इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
16.1: जितेश शर्मा को राशिद खान, गुगली गेंद जो काफी घूमी| बल्लेबाज उसे परख नहीं सके| लेग साइड पर खेलना चाहा| लीडिंग एज लेकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
15.6: विराट कोहली को अरशद खान, नॉट आउट!! विराट कोहली का ये मानना था कि गेंद ज़मीन में लग गई है और हुआ भी बिलकुल वैसा ही!! जी हाँ विराट क्रीज़ पर मौजूद रहेंगे!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर शुभमन गिल ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| फील्ड अम्पायर ने पहले तो आउट दिया लेकिन विराट ने उनसे जाकर बात की और कैच को सफल नहीं बताया| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने उनकी बात मानते हुए एक बार रिप्ले में देखने का मन बनाया| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने जाकर रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि कैच करने समय बॉल पूरी तरफ से गिल की उँगलियों के नीचे नहीं था बल्कि ज़मीन में भी टकरा रहा था| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर को भी कुछ इसी प्रकार का जीवनदान मिला था और वही यहाँ कोहली के साथ भी हुआ|
15.5: जितेश शर्मा को अरशद खान, एक रन!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
15.4: जितेश शर्मा को अरशद खान, डॉट गेंद!! गुड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से ऑफ साइड की दिशा में खेला| फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
15.3: विराट कोहली को अरशद खान, सिंगल!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन लिया है|
15.2: विराट कोहली को अरशद खान, चौका!! किंग कोहली के बल्लेबाज़ से आती हुई बाउंड्री!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर हुए विराट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.1: विराट कोहली को अरशद खान, डॉट बॉल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद थे| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद उनके हाथों में गई| रन नहीं मिल सका|
19.6: कगिसो रबाडा को रसिख दार, 2 रन के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| इसी के साथ 155 रन बोर्ड पर गुजरात की टीम ने लगाया है यानी फाइनल जीतने के लिए 156 रनों का लक्ष्य बेंगलुरु के सामने रखा गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला और वहां से दो रन हासिल कर लिया|
19.5: वॉशिंगटन सुंदर को रसिख दार, सिंगल!! इसी के साथ वॉशिंगटन सुंदर ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! इस महत्वपूर्ण मुकाबले में सुंदर ने बेहतरीन अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करके दिखाया है| इस बार फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेला और एक रन लिया है|
19.4: कगिसो रबाडा को रसिख दार, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
19.3: कगिसो रबाडा को रसिख दार, डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ|
19.2: राशिद खान को रसिख दार, आउट!! कैच आउट!!! कॉट रोमारियो शेफर्ड बोल्ड रसिख दार| पिछली गेंद पर बड़ा शॉट खाने के बाद इस गेंद पर रसिख ने विकेट हासिल की है| 7 रन बनाकर राशिद खान बने रसिख दार का तीसरा शिकार| शरीर लाइन पर डाली गई तेज गति की छोटी गेंद| राशिद उसपर पुल शॉट लगाने गए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ उसे लपका गया है| 151/8 जीटी|
19.1: राशिद खान को रसिख दार, छक्का!!! गेंद का इन्तेजार किया और सामने की तरफ शॉट खेला| स्लोवर गेंद को पिक कर लिया और बाहर से घसीटते हुए लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया और छह रन हासिल कर लिया है| राशिद अपनी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन्स बटोरने को देखेंगे इस बार|
18.6: वॉशिंगटन सुंदर को भुवनेश्वर कुमार, दुग्गी!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए 2 रन पूरा किया है|
18.5: वॉशिंगटन सुंदर को भुवनेश्वर कुमार, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
18.4: राशिद खान को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! इसी के साथ राशिद खान ने अपना खाता खोला है!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
18.3: जेसन होल्डर को भुवनेश्वर कुमार, आउट!! कैच आउट!!! कॉट जोश हेजलवुड बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| सातवें विकेट का हुआ है पतन| 7 रन बनाकर जेसन होल्डर बने भुवनेश्वर कुमार का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई बाउंसर गेंद| होल्डर उसपर पुल शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| पुल शॉट के दौरान बल्ले के उपरी भाग को लगकर कीपर के ऊपर से गई गेंद| शॉर्ट थर्ड मैन से अपने बाएँ ओर भागते हुए हेजलवुड ने उसे लपक लिया है| 142/7 जीटी|
18.2: वॉशिंगटन सुंदर को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई जड़ की गेंद| इसपर लाइन में आकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया गया है|
18.1: वॉशिंगटन सुंदर को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| इसपर आड़े बल्ले से मिड विकेट की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है| सुंदर टीम के लिए बहु मूल्य रन्स बना रहे हैं|
17.6: जेसन होल्डर को जोश हेजलवुड, चौका!!! अप एंड ओवर!! स्लॉट में थी गेंद जिसे सामने वाले प्लॉट में मार दिया है| गेंदबाज के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
17.5: वॉशिंगटन सुंदर को जोश हेजलवुड, सिंगल!! पैड्स पर डाली गई फुलर गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
17.5: वॉशिंगटन सुंदर को जोश हेजलवुड, वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| इसपर दूर से लेग साइड पर शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद| कैच की अपील हुई, अम्पायर ने उसे नकारा और वाइड दे दिया| रजत ने रिव्यु लिया जहाँ ये पाया गया कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| वाइड ही आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
17.4: वॉशिंगटन सुंदर को जोश हेजलवुड, चौका!!! डीप मिड विकेट पर विराट कोहली ने अपने बाएँ ओर भागते हुए गेंद को रोकना च्जाहा लेकिन हाथों के बीच से लगते हुए सीमा रेखा के पार चली गई गेंद और चौका दे गई| पैड्स की फुल गेंद पर कड़क स्लिक शॉट खेला गया जहाँ से बाउंड्री हासिल हो गई|
17.3: जेसन होल्डर को जोश हेजलवुड, शरीर लाइन पर छोटी लेंथ की गेंद डाली गई| इसे लेकर घूम गए| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक रन मिलेगा|
17.2: वॉशिंगटन सुंदर को जोश हेजलवुड, पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद| फील्डर तेजी से उसपर तो आये लेकिन एक रन लेने से रोक नहीं पाए|
17.1: वॉशिंगटन सुंदर को जोश हेजलवुड, चौका!!! स्लोवर बाउंसर!! सुंदर ने ऑफ़ स्टम्प पर जाकर उसे फाइन लेग की तरफ खेला| हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी और एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चली गई|