19.3: राधा यादव को एन चरणी, चौका!! राधा यादव ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! इस बार फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 3 गेंदों पर अब जीत के लिए 4 रन चाहिए|
19.2: नैडीन डी क्लर्क को एन चरणी, सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 4 गेंदों पर अब 8 रन चाहिए|
19.1: राधा यादव को एन चरणी, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| 5 गेंद पर अब 9 रन चाहिए|
18.6: राधा यादव को सिनेले हेनरी, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया है| आरसीबी टीम को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 10 रनों की ज़रुरत है|
18.5: राधा यादव को सिनेले हेनरी, कैच ड्रॉप!! मिन्नू मणी से हुई एक बड़ी चूक| एक आसान सा कैच टपका दिया और साथ में दो रन भी दे दिया| पहली ही गेंद पर राधा यादव ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| मिस टाइम हुआ| हवा में शॉर्ट कवर्स की तरफ गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आई और कैच को लपक नहीं सकी| हाथों से लगकर दूर चली गई गेंद|
18.4: स्मृति मंधाना को सिनेले हेनरी, आउट!! क्लीन बोल्ड!! आरसीबी टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! इस बार कप्तान स्मृति मंधाना की 87 रनों की पारी का हुआ अंत!! सिनेले हेनरी के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने गुड लेंथ की गेंद को फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा लेग स्टंप को जाकर लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया जबकि बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ लौट गई| 191/4 आरसीबी|
18.3: नैडीन डी क्लर्क को सिनेले हेनरी, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.2: नैडीन डी क्लर्क को सिनेले हेनरी, चौका!! जिस बाउंड्री की तलाश में थी आरसीबी की टीम वो नैडीन डी क्लर्क ने लगा दी है!! लेग स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.1: नैडीन डी क्लर्क को सिनेले हेनरी, डॉट बॉल! 11 गेंद 18 रन की दरकार है| टैप एंड रन का प्रयास था लेकिन गेंदबाज ने गेंद को फील्ड करते हुए ऐसा करने से रोक दिया| हार्ड लेंथ डाली थी गेंद जिसपर रन नहीं मिल सका|
17.6: स्मृति मंधाना को नंदनी शर्मा, चौका! वाओ स्मृति मंधाना यू ब्यूटी!! क्या कमाल का शॉट खेला है यहाँ पर| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| शानदार स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है|
17.5: नैडीन डी क्लर्क को नंदनी शर्मा, क्विक सिंगल के साथ अपना खाता खोला है यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
17.4: रिचा घोष को नंदनी शर्मा, आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट आरसीबी की टीम गंवाती हुई यहाँ पर!! नंदनी शर्मा को मिली सफ़लता| रिचा घोष 6 रन बनाकर पवेलियन लौटी| इस बार आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर गेंद हवा में ऊँची गई और लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर मौजूद फील्डर मिन्नू मणि ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 181/3 आरसीबी|
17.3: रिचा घोष को नंदनी शर्मा, एक और डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने धीमी गति की गेंद को परख नहीं सकी| ऐसे में लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाने गई लेकिन बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंदबाज़ के पास एक टप्पे के साथ गई| रन नहीं मिल सका|
17.2: रिचा घोष को नंदनी शर्मा, डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 16 पर अब 23 रन चाहिए|
17.1: रिचा घोष को नंदनी शर्मा, चौका!! रिचा घोष के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में लॉन्ग ऑफ और लॉन्ग ऑन फील्डर के बीच में गिरी गेंद और एक टप्पे के साथ मैदान के बाहर गई चार रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 23 रनों की ज़रुरत है|
19.6: लौरा वोल्वार्ट को सयाली सतघरे, आउट!!! रन आउट!! पहला रन तो पूरा हुआ लेकिन दूसरे रन के दौरान रन आउट हुई लौरा वोल्वार्ट| लो फुल टॉस डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ पर खेला| पहला रन पूरा करने के बाद दूसरे के लिए भाग गई| इस बीच फील्डर अरुंधति रेड्डी का थ्रो रिचा घोष के पास आया और उन्होंने४ बेल्स उड़ाकर बल्लेबाज को रन आउट कर दिया| 203 रनों पर दिल्ली की पारी हुई समाप्त यानी बेंगलुरु के लिए फाइनल जीतने के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: लौरा वोल्वार्ट को सयाली सतघरे, चौका!!! 200 रन का आंकड़ा पार हो गया है यहाँ पर| बड़ी शालीनता के साथ चिप किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर एक लो फुल टॉस डाली गई थी| इसपर इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
19.4: सिनेले हेनरी को सयाली सतघरे, ये बढ़िया गेंद थी| जड़ में इस गेंद को डाला है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से सिंगल मिला है|
19.3: सिनेले हेनरी को सयाली सतघरे, छक्का!!! लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाया है| सिनेले हेनरी ने अपनी ताक़त का नमूना पेश किया है यहाँ पर| स्लॉट में गेंद को डाला और उसे बाहर वाले प्लाट में बड़े आराम से भेज दिया है|
19.2: लौरा वोल्वार्ट को सयाली सतघरे, वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ शॉट खेला जिसके लिए फील्डर रखा हुआ था| एक ही रन मिल पायेगा यहाँ पर|
19.1: सिनेले हेनरी को सयाली सतघरे, सटीक यॉर्कर!! जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
19.1: सिनेले हेनरी को सयाली सतघरे, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| ब्लू लाइन के ऊपर से गई जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया| फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लिया जहाँ ये पाया गया कि गेंद वाइड लाइन के बाहर से ही गई थी| वाइड ही रहेगा थर्ड अम्पायर का फैसला|
18.6: सिनेले हेनरी को नैडीन डी क्लर्क, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 24 रनों का महंगा ओवर यहाँ पर समाप्त हुआ है|
18.5: सिनेले हेनरी को नैडीन डी क्लर्क, छक्का!!! बड़ा ओवर यहाँ पर आता हुआ| सिनेले हेनरी को जिस काम के लिए भेजा गया था वो करती हुई दिखाई दे रही हैं| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
18.4: सिनेले हेनरी को नैडीन डी क्लर्क, हैट्रिक चौका!!! फुलर लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| अपनी ताक़त का भरपूर इस्तेमाल किया और स्लॉग शॉट खेला| गेंद मिड विकेट पार कर गई चार रनों के लिए|
18.3: सिनेले हेनरी को नैडीन डी क्लर्क, चौका! एक और बाउंड्री यहाँ पर हेनरी के बल्ले से आई है| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर कट किया और चौका बटोरा है|
18.2: सिनेले हेनरी को नैडीन डी क्लर्क, चौका!! कडक शॉट सामने की तारफ मारा है| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिल पाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर जोर से सामने की तरफ शॉट लगाया और बाउंड्री हासिल की है|
18.2: सिनेले हेनरी को नैडीन डी क्लर्क, वाइड!!!! बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठी| अपने दाहिने तरफ जाते हुए अच्छा टेक रिचा द्वारा किया गया है|
18.1: सिनेले हेनरी को नैडीन डी क्लर्क, चौका! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| धीमी गति की गेंद थी जिसे काफी जल्दी परख लिया था|
17.6: लौरा वोल्वार्ट को अरुंधति रेड्डी, छक्का!!! बड़े शॉट की दरकार थी और वो आ गया है| लौरा वोल्वार्ट ने अपने अंदाज में कड़क शॉट खेला है| गेंद को मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
17.5: सिनेले हेनरी को अरुंधति रेड्डी, सिंगल ही यहाँ भी मिल पायेगा| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
17.4: सिनेले हेनरी को अरुंधति रेड्डी, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से शॉट लगाने गई| गति और उछाल से चकमा खाई और बीट हुई| कोई रन नहीं होगा|
17.3: लौरा वोल्वार्ट को अरुंधति रेड्डी, एक ही रन यहाँ पर भी आएगा| अभी तक ये ओवर अच्छा रहा है| स्लॉग किया इस बार लॉन्ग ऑन की ओर एक रन के लिए|
17.2: सिनेले हेनरी को अरुंधति रेड्डी, सिंगल!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| इस बार गेंदबाज ने अपने एंगल को बदला था| बल्लेबाज ने इस फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिलेगा|
17.1: लौरा वोल्वार्ट को अरुंधति रेड्डी, सिंगल!! गुड लेंथ गेंद| हीव शॉट इसपर खेला गया लेकिन एक ही रन का मौका बन पायेगा|
19.4: राधा यादव को एन चरणी, चौका!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक बार फिर से चैम्पियन बन गई है!! जी हाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स की सेना को 6 विकटों से शिकस्त देते हुए विमेंस प्रीमियर लीग के इस चौथे संस्करण को जीत लिया है| इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान पूरी आरसीबी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|