| Afghanistan vs Canada मैच की जानकारी | |
|---|---|
| टॉस: | कनाडा, पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला |
| स्थान: | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| अंपायर: | गाज़ी सोहेल, नितिन मेनन, शरफुददोला |
| मैच रेफरी: | अँडी पायक्रॉफ्ट |
| मैच की तारीख: | Thu, 19th Feb 2026 |
Match 39 T20 में Afghanistan ने Canada के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 02-19-2026 को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला गया. इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग में बल्लेबाज़ों के रन, गेंदबाज़ों के विकेट, आउट/नो-आउट स्टेटस और ओवर-वाइज़ विवरण शामिल हैं. इसके अलावा यहां मैच की प्रमुख साझेदारियां, टॉस परिणाम, सर्वाधिक रन/विकेट लेने वाले खिलाड़ी और पूरी टीम की विस्तृत स्टैटिस्टिक्स व मैच समरी भी उपलब्ध है.
19.6: जसकरण सिंह को जियाउर रहमान, नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला!! इसी के साथ अफगानिस्तान ने 82 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है और इस प्रतियोगिता में अपने सफ़र को समाप्त किया है| बल्लेबाजी टीम का रिव्यु सफल हो गया| एलबीडबल्यू की अपील थी इस सटीक यॉर्कर गेंद पर| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया था| बल्लेबाज ने जाते-जाते रिव्यु ले लिया और वहां रिप्ले में पाया गया कि विकेट्स मिसिंग थी जिसकी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
19.5: जसकरण सिंह को जियाउर रहमान, स्लोवर बॉल!!! डिप करते हुए बल्लेबाज की तरफ आई| अंतिम समय में उसे परखा और ब्लॉक कर दिया|
19.4: जसकरण सिंह को जियाउर रहमान, स्लोवर बाउंसर!!! प्ले एंड मिस हुआ है! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ है|
19.3: अंश पटेल को जियाउर रहमान, सिंगल!! लेग साइड पर इस गेंद को खेला| फील्डर की तरफ गई गेंद लेकिन उनके आगे से एक रन भाग लिया गया| अगर थ्रो लगता तो रन आउट हो जाते|
19.2: अंश पटेल को जियाउर रहमान, सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज ने लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
19.1: अंश पटेल को जियाउर रहमान, वाइड लाइन यॉर्कर!! क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
18.6: जसकरण सिंह को अब्दुल्लाह अहमदजाई, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| तेज गति से डाली गई गेंद| शॉट खेलने गए और बीट हुए हैं| 117/8 कनाडा| 6 गेंद पर 84 रन की दरकार है|
18.5: जसकरण सिंह को अब्दुल्लाह अहमदजाई, छक्का! झन्नाटेदार हीव शॉट खेला है यहाँ पर| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
18.4: जसकरण सिंह को अब्दुल्लाह अहमदजाई, डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
18.3: जसकरण सिंह को अब्दुल्लाह अहमदजाई, लेग बाईज का चौका आ जाएगा| साथ में अफगानिस्तान का रिव्यु भी असफल हो गया है| पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से थर्ड अम्पायर ने इसे नकार दिया| यॉर्कर डाली गई थी गेंद| लेग साइड पर खेलने गए थे और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
18.2: जसकरण सिंह को अब्दुल्लाह अहमदजाई, एक और प्ले एंड मिस हुआ है| जोर से शॉट खेलने गए लेकिन गति और लाइन से चकमा खा गये हैं|
18.1: जसकरण सिंह को अब्दुल्लाह अहमदजाई, डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.6: जसकरण सिंह को मोहम्मद नबी, इस बार पुल शॉट खेला| लेग साइड पर गई गेंद| डीप में उसे फील्ड किया गया|
17.5: जसकरण सिंह को मोहम्मद नबी, इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं मिला|
17.4: जसकरण सिंह को मोहम्मद नबी, कैच ड्रॉप!! एक बार फिर से टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद| इस बार शॉर्ट फाइन लेग फील्डर उसके नीचे आये और कीपर गुरबाज भी उसके पास गए और कैच की कॉल की| अंत में उनके दस्तानों में आकर निकल गई गेंद और कैच छूट गए जिसके बाद सभी हंसते नजर आये|
17.3: अंश पटेल को मोहम्मद नबी, इस बार लेग साइड से गैप मिल जाएगा| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
17.2: अंश पटेल को मोहम्मद नबी, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
17.1: डिलन हेलिगर को मोहम्मद नबी, आउट!! कैच आउट!! कॉट अब्दुल्लाह अहमदजाई बोल्ड मोहम्मद नबी| चौथी सफलता नबी के हाथ लग गई है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर स्लॉग करने गए| लीडिंग एज लेकर हवा में गई गेंद| बैक वार्ड फील्डर की तरफ हवा में गई| कीपर गुरबाज भी उसके पीछे भागे लेकिन दोनों फील्डर टकराने से पहले कैच अब्दुल्लाह ने लपक लिया था| 105/8 कनाडा|
19.6: इब्राहिम जादरान को जसकरण सिंह, चौका!! इसी के साथ अफगानिस्तान टीम का स्कोर 200 रनों तक पहुँच गया है!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
19.5: इब्राहिम जादरान को जसकरण सिंह, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
19.4: इब्राहिम जादरान को जसकरण सिंह, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.3: दर्विश रसूली को जसकरण सिंह, तीन रन बाई के रूप में आया है!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा और बीट हो गए| तभी बल्लेबाज़ रन लेने भागे जबकि कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर थ्रो किया| बल्लेबाज़ क्रीज़ में पहुँच गए थे लेकिन ओवर थ्रो के रूप में दूसरा रन ले लिया| हालाँकि फिर फील्डर ने गेंद को गेंदबाज़ी एंड की तरफ थ्रो किया और गेंद स्टंप पर लगकर कवर्स की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर तीसरा रन भी ले लिए|
19.3: दर्विश रसूली को जसकरण सिंह, वाइड!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
19.2: दर्विश रसूली को जसकरण सिंह, दुग्गी!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से नो मेंस लैंड में शॉट लगाया जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
19.1: इब्राहिम जादरान को जसकरण सिंह, सिंगल!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
18.6: इब्राहिम जादरान को डिलन हेलिगर, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
18.5: इब्राहिम जादरान को डिलन हेलिगर, छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल पर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए और बॉल को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में खेला| गेंद गई सीधा स्टैंड में और मिला छह रन|
18.4: दर्विश रसूली को डिलन हेलिगर, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन किया है|
18.3: इब्राहिम जादरान को डिलन हेलिगर, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.2: दर्विश रसूली को डिलन हेलिगर, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
18.1: अजमतुल्लाह उमरजई को डिलन हेलिगर, आउट!! कैच आउट!! अजमतुल्लाह उमरजई 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! डिलन हेलिगर के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर हर्ष ठाकेर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 175/4 अफगानिस्तान|
17.6: इब्राहिम जादरान को जसकरण सिंह, दुग्गी!! मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉट लगाकर 2 रन लिया|
17.5: अजमतुल्लाह उमरजई को जसकरण सिंह, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
17.4: अजमतुल्लाह उमरजई को जसकरण सिंह, छक्का!! उमरजई के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.3: अजमतुल्लाह उमरजई को जसकरण सिंह, दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
17.3: अजमतुल्लाह उमरजई को जसकरण सिंह, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.3: अजमतुल्लाह उमरजई को जसकरण सिंह, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
17.2: इब्राहिम जादरान को जसकरण सिंह, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक शॉट खेलकर एक रन लिया है|
17.1: अजमतुल्लाह उमरजई को जसकरण सिंह, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|