scorecardresearch
 

अमरूद खाने के ये हैं बेमिसाल फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे

अमरूद बहुत ही आसानी से मिलने वाला फल है और इसमें मौजूद विटामिन व खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं.

Advertisement
X
अमरूद खाने के फायदे
अमरूद खाने के फायदे

अमरूद खाने में जितना स्‍वादिष्‍ट होता है सेहत के लिहाज से भी उतना ही उपयोगी होता है. अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं. साथ ही ये इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाता है.

अमरूद खाने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं. अमरूद खाने के और इसके बारे में बता रही हैं  न्यूट्रीशन सलाहकार देबजानी बनर्जी...

- अमरूद हाई एनर्जी फ्रूट है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं. ये तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं.
- अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सुधारने का काम करता है.
- अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्‍नीशियम दिल और मांसपेशियों को दुरुस्‍त रखकर उन्‍हें कई बीमारियों से बचाता है.
- अगर आप अपनी को बढ़ाना चाहते हैं तो अमरूद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होगा.
- अमरूद के नियमित सेवन से सर्दी जुकाम जैसी समस्‍याओं के होने का खतरा कम हो जाता है.
- अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन ए और ई आंखों, बालों और त्‍वचा को पोषण देता है.
- अमरूद में मौजूद लाइकोपीन नामक फाइटो न्‍यूट्र‍िएंट्स शरीर को कैंसर और ट्यूमर के खतरे से बचाने में सहायक होते हैं.
- अमरूद में बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर को त्‍वचा संबंधी बीमारियों से बचाता है.
- अमरूद का कब्‍ज की समस्‍या में राहत मिलती है.
- फल के साथ ही अमरूद की पत्तियों का सेवन मुंह के छालों को दूर करने में कारगर होता है.
- अमरूद का रायता, चटनी, अचार और शेक खाने का स्‍वाद बढ़ा देते हैं.
- अमरूद मेटाबॉलिज्‍म को सही रखता है जिससे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर नियंत्रित रहता है.
- कच्‍चे अमरूद में पके अमरूद की अपेक्षा विटामिन सी अधिक पाया जाता है. इसलिए कच्‍चा अमरूद खाना ज्‍यादा फायदेमंद  होता है.
- अमरूद में बहुत अधिक होती है इसलिए यह डायबिटिज के मरीजों के लिए बहुत अच्‍छा होता है.
- नॉर्मल थायरॉइड में भी डॉक्‍टर अमरूद खाने की सलाह देते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement