scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल

इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...

इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 1/15
करवा चौथ का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. करवा चौथ का चांद दिखने में भले ही अभी कुछ दिन बाकी हों, लेकिन तैयारी पहले ही शुरू हो जाती है. इस दिन सभी सुहागनें बेस्ट दिखना चाहतीं हैं, खासकर जिनका पहला करवा चौथ हो.  इस करवा चौथ पर फैशन का खास ट्रेंड चल रहा है. अगर इस करवा चौथ आप भी आसमान में निकलने वाले चांद से ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहतीं हैं, तो अपना सकतीं हैं खूबसूरत दिखने के ये टिप्स.
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 2/15
इस करवा चौथ ड्रेस को ऐसे करें रिफ्रेश

वैसे तो करवा चौथ पर साड़ी और लहंगा पहनने का रिवाज आम है. लेकिन आजकल हर महिला सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए नए-नए स्टाइल की ड्रेस पहनना पसंद करतीं हैं. आप साड़ी, सूट या लहंगा पहन रही हैं तो उसके लिए कुछ अलग अंदाज अपना सकती हैं. साड़ी के साथ कमरबंद, सूट के धोती स्टाइल सलवार और लहंगे के साथ चुनरी को मिक्स एंड मैच करके.

इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 3/15
आप अपने लहंगे को अलग लुक देने के लिए स्टाइलिश चोली के साथ अलग रंग की चुन्नी पहनें. इससे अपके लहंगा ज्यादा स्टाइलिश लगेगा.
Advertisement
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 4/15
आजकल महिलाओं में एथनिक कपड़ों के बजाए इंडो-वेस्टर्न कपड़ों का ज्यादा क्रेज है. अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी लुक को रिफ्रेश करना चाहतीं हैं, तो साड़ी को धोती स्टाइल में पहनकर अलग दिख सकतीं हैं.
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 5/15
लहंगे की जगह आप गाउन या स्कर्ट के साथ कुर्ती भी पहन सकती हैं. आजकल ये स्टाइल काफी ट्रेंड में है.

इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 6/15
मेंहदी से सजाएं अपने हाथ: भारतीय संस्कृति में माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उतना ही पति-पत्नी के बीच प्यार होता है. करवाचौथ के दिन अपने हाथों को मेहंदी से जरूर सजाएं.
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 7/15
जिन महिलाओं को ज्यादा  हेवी डिजाइन लगाना पसंद नहीं हैं, वो ज्वेलरी डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं. यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है.
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 8/15
स्टोन मेहंदी ट्रेंड में होने के साथ काफी खूबसूरत भी लगती है. इस करवा चौथ अपने हाथों पर स्टोन मेहंदी लगा कर आप अपनी मेहंदी को अलग लुक दें.
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 9/15

चूड़ियां: कांच की चूडियां हर सुहागन के सुहाग की निशानी होती है. साथ ही यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देतीं हैं. इस दिन आप अपनी ड्रेस से मैच करती हुई चूड़‍ियां जरूर पहनें. आप चाहें तो कांच की चूड़ियों के साथ मेटल की स्टोन वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं.
Advertisement
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 10/15

मेकअप: सजना संवरना हर महिला को अच्छा लगता है, लेकिन जब मौका करवा चौथ का हो तो इस तरह सजें कि करवा चौथ पर निकलने वाला चांद भी शर्मा जाए.

मेकअप के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आपका फाउंडेशन आपके स्किन कलर से मैच करता हुआ हो. आंखों पर कपड़ों के मैचिंग के साथ गोल्डन कलर के आई शेड्स लगांए.

लिप्सटिक का कलर हमेशा डार्क ही चुनें. इससे आपके चेहरे में ग्लो आएगा, साथ ही मैचिंग बिंदी लगाना ना भूलें. ध्यान रखें कि आपका मेकअप वॉटरप्रूफ ही हो.

इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 11/15
गहनें: गहनों के बिना सुहागन का श्रृंगार अधूरा होता है. इसलिए करवा चौथ पर अपने गहनों का ध्यान रखें. अगर आपको ज्यादा गहने पहनना पसंद नहीं है तो अपनी ड्रेस के मैचिंग इअर रिंग पहन लें. साथ ही मांग टीका जरूर पहनें.
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 12/15
करवा चौथ के मौके पर मंगलसूत्र पहनना कभी ना भूलें. इससे आप नई नवेली दुल्हन लगेंगी. आप चाहें तो इस करवा चौथ पर जीया बाय कुंदन का नया ज्वैलरी कलेक्शन भी ट्राई कर सकती हैं. यहां आपको किफायती दाम पर काफी अच्छा कलेक्शन मिल सकता है. ये ज्वैलरी आप करवा चौथ के अलावा दिवाली, भाई दूज या दूसरे किसी फेस्टिवल पर भी पहन सकती हैं.
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 13/15
हेयर स्टाइल: करवा चौथ के मौके पर जितने जरूरी आपके कपड़े और मेकअप होते हैं, उतना ही जरूरी आपका हेयर स्टाइल भी है. अच्छा हेयर स्टाइल आपकी खूरसरती में चार चांद लगा देता है. इस करवा चौथ आप भी अपने बालों को एक नए स्टाइल से बनाएं.

आप अपने बालों को हेयर एक्सेसरीज की मदद से भी सजा सकतीं हैं.

इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 14/15
आप बालों में जूड़ा बना कर उसमें गजरे भी लगा सकतीं हैं.
इस करवा चौथ का क्या है फैशन ट्रेंड, कैसा हो मेकअप...
  • 15/15
अगर आपको खुले बाल पसंद हैं तो आप बालों में पफ के साथ कर्ल करके खुला छोड़ सकतीं हैं. यह स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement