scorecardresearch
 

AC के अंदर भी छिपा हो सकता है सांप! चालू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एयर कंडीशनर (AC) सांपों के लिए भी पसंदीदा ठिकाना बन सकता है? AC यूनिट के अंधेरे और ठंडे हिस्से सांपों को छिपने की सुरक्षित जगह देते हैं. अपनी सुरक्षा के लिए AC की सर्विसिंग और घर के बाहरी हिस्सों की जांच करना बेहद जरूरी है.

Advertisement
X
गर्मी में एसी चालू करने से पहले कुछ चीजों पर ध्यान रखना काफी जरूरी है. (Photo: ITG)
गर्मी में एसी चालू करने से पहले कुछ चीजों पर ध्यान रखना काफी जरूरी है. (Photo: ITG)

भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में केवल इंसान ही नहीं, बल्कि रेंगने वाले जीव भी ठंडक की तलाश में रहते हैं. सांप अक्सर ऐसी जगहों की खोज करते हैं जहां उन्हें सीधी धूप से बचाव और नमी मिल सके. हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां घरों के भीतर लगे एयर कंडीशनर (AC) यूनिट्स से सांप निकले हैं. दरअसल, विंडो AC और स्प्लिट की बाहरी यूनिट और पाइप के जरिए सांप आसानी से अंदरूनी हिस्से तक पहुंच सकते हैं.

लोग अक्सर घर की सफाई तो करते हैं लेकिन इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पीछे और पाइप लाइनों के जंक्शन को चेक करना भूल जाते हैं जो खतरे का कारण बन सकता है. गर्मी का मौसम आ गया है यदि आप भी एसी चालू करने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें.

AC यूनिट और पाइपलाइन का खतरा

सांपों के लिए AC के अंदर का हिस्सा एक सुरक्षित बिल की तरह होता है. अक्सर पाइप के लिए दीवार में किया गया छेद अगर ठीक से भरा न हो तो सांप वहीं से अंदर आ सकते हैं. स्प्लिट AC के अंदरूनी हिस्से में बनी खाली जगह उनके छिपने के लिए सबसे आरामदायक होती है. एक्सपर्ट की मानें तो मानसून और अत्यधिक गर्मी के दौरान AC चलाने से पहले उसके आसपास की जाली और पाइप को अच्छी तरह चेक कर लेना चाहिए.

Watch: Rat becomes snake's snack after serpent comes out of AC to eat the  rodent - India Today

AC चलाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हर साल एसी को चलाने से पहले उसकी सर्विसिंग की जरूरत होती है इसलिए जब बारिश और सर्दी में एसी चालू नहीं रहता तो सबसे पहले तो आप उसे अच्छे से कवर कर दें ताकि कोई जीव या सांप उसमें घर न बना सके. चाहे विंडो एसी हो या स्प्लिट एसी हो, दोनों के कवर मार्केट में मौजूद हैं.

Advertisement

एसी की सर्विस कराने के लिए आप किसी एक्सपर्ट को ही बुलाएं क्योंकि वो लोग इन खतरों के जानकार होते हैं और उन्हें इन खतरों से निपटने की ट्रेनिंग भी दी जाती है.

यदि आपको एसी चलाते समय बदबू या गंध आती है तो भी ये सांप या किसी अन्य जीव के होने का संकेत हो सकते हैं क्योंकि सांप की मौजूदगी से एक अजीब सी गंध फैलती है.

दरारें और ड्रेनेज सिस्टम

घर की दीवारों में आई मामूली दरारें सांपों के लिए हाईवे का काम करती हैं. बाथरूम के सिंक, वॉशबेसिन के नीचे का हिस्सा और किचन का ड्रेनेज पाइप सांपों को घर के अंदर तक ले आता है. इन पाइपों में चूहों और मेंढकों की मौजूदगी सांपों को आकर्षित करती है. अगर आपके घर के ड्रेनेज सिस्टम पर जाली नहीं लगी है तो सांप बिना किसी रुकावट के आपके लिविंग रूम तक पहुंच सकते हैं.

स्टोर रूम में रखा पुराना सामान, पुराने जूते या सीढ़ियों के नीचे का अंधेरा कोना सांपों के लिए आइडियल स्पॉट होता है. लोगों के कम आने जाने के कारण सांप हफ्तों तक छिपे रह सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement