
Sachin Tendulkar Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंध चुके हैं. मुंबई में हुई इस ग्रैंड शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. शादी से पहले हुई मेहंदी सेरेमनी भी बेहद खास रही, जिसमें परिवार और दोस्तों ने मिलकर जश्न मनाया. मेहंदी सेरेमनी के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
बहन सारा के डांस वीडियो के बाद अब मेहंदी की रात का एक खास वीडियो इस समय इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर स्टेज पर माइक पकड़े नजर आ रहे हैं और अपने बेटे और बहू के लिए दिल छू लेने वाली बात कहते दिखाई दे रहे हैं. सचिन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि शादी से पहले पापा सचिन ने अपने बेटे-बहु को क्या सलाह दी थी.
वायरल हो रहे इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने हरे रंग का कुर्ता पहना है और उसके ऊपर उन्होंने जैकेट पहना रखा है. इस आउटफिट में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं. वीडियो में वो स्टेज पर खड़े हैं और उन्होंने अपने हाथ पर माइक पकड़ा हुआ है.

सचिन कहते हैं, 'मेहंदी की जो गहराई होती है, वो समय के साथ और गहरी होती जाती है.' सचिन की इस बात को लोग शादीशुदा जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं. अक्सर ही कहा जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, पति-पत्नी का प्यार भी उतना गहरा होता जाता है.
शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हे बने अर्जुन तेंदुलकर भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और अपनी पत्नी सानिया का हाथ थामे पैप्स के सामने पोज भी दिए. क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे अर्जुन के लिए यह पल बेहद खास रहा. मेहंदी सेरेमनी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त की मौजूदगी में खास अंदाज में सेलिब्रेट किया.
सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर का यह वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. लोग उनकी सादगी और पारिवारिक मूल्यों की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि सचिन न सिर्फ एक महान क्रिकेटर हैं, बल्कि एक जिम्मेदार और प्यार करने वाले पिता भी हैं. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का जश्न हर किसी के लिए यादगार बन गया है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार लोगों का दिल जीत रही हैं.