Mothers Day Gift Ideas: मां हमारे जीवन का सबसे खास हिस्सा होती है. वह बिना किसी शिकायत के हर दिन पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं और हर मुश्किल समय में हमारे साथ खड़ी रहती हैं. ऐसे में मदर्स डे मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार जताने का एक खास मौका होता है. इस दिन लोग अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं.
कोई उन्हें गिफ्ट देता है तो कोई उनके साथ समय बिताकर इस दिन को यादगार बनाता है. अगर आप भी इस मदर्स डे पर अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो कुछ छोटे लेकिन दिल से दिए गए तोहफे उनके दिन को और भी खास बना सकते हैं.
1. हैंडमेड कार्ड या लेटर
अगर आप अपनी मां के लिए खुद से कार्ड बनाते हैं या एक प्यारा सा लेटर लिखते हैं तो यह उनके लिए सबसे इमोशनल गिफ्ट हो सकता है. इसमें आप अपने दिल की बातें लिखकर उन्हें यह एहसास दिला सकते हैं कि वे आपकी जिंदगी में कितनी खास हैं.
2. मां की पसंद का ड्रेस
मदर्स डे पर आप अपनी मां को उनकी पसंद की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें उनकी पसंद की साड़ी, सूट या कोई आरामदायक ड्रेस जो उन्हें पसंद हो, उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं. यह छोटा सा तोहफा उन्हें खास महसूस कराएगा और उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगा.
3. मां की पसंद का खाना बनाएं
मां हमेशा अपने बच्चों के पसंद का खाना बनाती हैं.ऐसे में मदर्स डे पर आप उनके लिए उनकी पसंद का नाश्ता, लंच या डिनर बना सकते हैं. आपका यह छोटा सा प्रयास उन्हें बेहद खुशी देगा.
4. मां के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं
मां के साथ कहीं घूमने जाना हमेशा खास होता है. बिजी शेड्यूल होने के कारण हम अक्सर उनके साथ समय नहीं बिता पाते, जबकि मां हर दिन पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं. ऐसे में उनके साथ छोटी सी ट्रिप या बाहर घूमने का प्लान उन्हें खुशी दे सकता है.
5. स्किन केयर या ब्यूटी किट
मां अक्सर पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं लेकिन खुद पर कम ध्यान देती हैं. ऐसे में आप उन्हें स्किन केयर किट, फेस मास्क, बॉडी लोशन या उनकी पसंद की कोई ब्यूटी प्रोडक्ट गिफ्ट कर सकते हैं.
6. फोटो फ्रेम या मेमोरी एलबम
आप चाहें तो पुरानी यादों से जुड़ी तस्वीरों का फोटो फ्रेम या छोटा सा एल्बम बनाकर भी गिफ्ट कर सकते हैं. यह खास तोहफा मां को हमेशा आपकी याद दिलाएगा और उन्हें इमोशनल कर देगा.