scorecardresearch
 

Pahadi Aadu Ki Chutney: गर्मी का नेचुरल AC हैं ये हिमाचली 'आडू की चटनी'! घर में इन चीजों से मिलाकर करें तैयार

गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए हिमाचल और उत्तराखंड की मशहूर 'आडू की चटनी' एक बेहतरीन ऑप्शन है. पके हुए आड़ू, पुदीना और भुने जीरे से तैयार यह चटनी स्वाद में खट्टी-मीठी और तीखी होती है. यह डाइजेशन में सुधारने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करती है.

Advertisement
X
आडू का खट्टा-मीठा टेस्ट बहुत अच्छा लगता है. (PHOTO:ITG/AI)
आडू का खट्टा-मीठा टेस्ट बहुत अच्छा लगता है. (PHOTO:ITG/AI)

How to make Aadu Ki Chutney: धनिया-पुदीना और लहसुन-टमाटर की चटनी तो आपने जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने की पहाड़ो की मशहूर आडू की चटनी खाई है, जो खासतौर पर गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाको में बनाई जाती है. जब सूरज सिर पर चढ़कर तपता है, तब हर कोई ऐसी चीजें खाने की तलाश में रहता है जो शरीर को ठंडक दें और स्वाद भी बढ़ाएं.

हिमाचली थाली में गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली आडू की चटनी जरूर शामिल होती है. अगर आपने अब तक आडू की चटनी नहीं चखी है, तो इस बार गर्मियों में इसे जरूर ट्राई करें. इसका हिमाचली अंदाज बेहद आसान है और घर में मौजूद साधारण चीजों से ही यह चटनी तैयार हो जाती है.

क्यों खास है हिमाचली आडू की चटनी?

गर्मियों के दौरान पहाड़ों में ताजे, रसदार आडू खूब मिलते हैं. इन्हें सिर्फ फल की तरह नहीं बल्कि इनकी खास चटनी बनाकर भी खाया जाता है. यह चटनी टेस्ट में मीठी, खट्टी और हल्की तीखी होती है, जो खाने का मजा दोगुना कर देती है. स्थानीय लोग मानते हैं कि यह चटनी शरीर को अंदर से ठंडक देती है, इसलिए इसे गर्मी में खास तौर पर बनाया जाता है. यही वजह है कि इसे मजाक में पहाड़ी लोग नेचुरल AC भी कहते हैं.

Advertisement

हिमाचली खाने की खासियत

हिमाचली खाने की सबसे बड़ी खूबी उसका देसीपन और ताजगी होता है. आडू की चटनी में किसी भारी मसाले की जरूरत नहीं पड़ती. जिससे फल का असली स्वाद बरकरार रहता है, साथ ही पुदीना, हरी मिर्च और भुना जीरा इसे एक अलग ही खुशबू देते हैं. 

आडू की चटनी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 3-4 पके हुए आडू
  • 1 छोटा गुच्छा ताजा धनिया-पुदीना
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच साधारण नमक
  • 1 छोटा चम्मच चीनी या गुड़ 
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

चटनी बनाने का हिमाचली तरीका

  1. सबसे पहले आप आडू को अच्छी तरह धो लें. फिर उसके छिलके उतारने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इससे चटनी में फाइबर बना रहता है. अब आडू के बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. मिक्सर में आडू, धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, भुना जीरा, नमक और चीनी डालकर दरदरा पीसें ताकि चटनी का टेक्सचर बना रहे. अब इसमें ताजा नींबू का रस मिलाएं और एक बार हल्का सा चला लें.
  3. अगर आप असली हिमाचली स्वाद चाहते हैं, तो ऊपर से थोड़ा सा भुना हुआ सरसों का तेल डाल सकते हैं. इससे इसका फ्लेवर और बढ़ जाता है.
  4. इस चटनी को ठंडा करके परोसें. गर्मियों की दोपहर में ठंडी दही, बाजरे की रोटी या आलू के पराठे के साथ इसे खाने में तो मजा ही आ जाता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement