scorecardresearch
 

How to Identify Real Garlic: मिनटों में पहचानें असली और केमिकल वाला लहसुन, जानें आसान घरेलू तरीके

सफेद और चमकदार दिखने वाला लहसुन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है, क्योंकि बाजार में केमिकल से साफ किया गया लहसुन धड़ल्ले से बिक रहा है. आइए जानतें हैं कि कैसे रंग, गंध, और पानी के टेस्ट के जरिए आप असली और सुरक्षित लहसुन की पहचान कर अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

Advertisement
X
लहसुन खाने के स्वाद बढ़ा देता है. (PHOTO:ITG/AI)
लहसुन खाने के स्वाद बढ़ा देता है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Identify Real Garlic: भारतीय खाने में मसाले, प्याज, लहसुन और टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है और इनके बिना कुछ सब्जियां अधूरी लगती हैं. अदरक-लहसुन का पेस्ट ही मसालेदार सब्जी में स्वाद को बढ़ाता है, मगर आजकल बाजार में लहसुन की चमकदार सफेदी देखकर लोग उसे ताजा और अच्छा समझ लेते हैं, लेकिन हर सफेद लहसुन असली या सुरक्षित हो यह जरूरी नहीं है. यह सफेद दिखने वाले लहसुन को कई बार केमिकल से साफ कर चमकदार बनाया जाता है, जो हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है.

लहसुन हर भारतीय घर में इस्तेमाल होता है, इसलिए सही और सुरक्षित लहसुन खरीदना ही सबसे जरूरी है.हालांकि आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ आसान तरीकों से आप असली और सुरक्षित लहसुन की पहचान मिनटों में ही कर सकते हैं.

सिर्फ सफेदी देखकर लहसुन खरीदना सही नहीं है. थोड़ी सी सावधानी और ये आसान ट्रिक्स अपनाकर आप मिलावटी या केमिकल वाले लहसुन से बच सकते हैं और अपने परिवार की सेहत का ख्याल रख सकते हैं.

कलर पर ध्यान दें
बाजार में मिलने वाले बहुत ज्यादा चमकदार और एकदम सफेद लहसुन से सावधान रहें. क्योंकि असली लहसुन हल्का ऑफ-व्हाइट या क्रीम कलर का होता है. जो लहसुन बहुत ज्यादा व्हाइट होते हैं, उनसे इसलिए दूर रहना चाहिए क्योंकि यह सफेदी केमिकल ट्रीटमेंट का संकेत हो सकती है. 

छिलके की बनावट देखें
नेचुरल लहसुन का छिलका थोड़ा खुरदुरा और परतदार होता है, अगर छिलका बहुत ज्यादा चिकना और चमकदार लगे. तो फौरन समझ लीजिए कि वह प्रोसेस्ड हो सकता है.

Advertisement

स्मेल से पहचान करें
असली लहसुन में तेज और प्राकृतिक खुशबू होती है, अगर लहसुन से स्मेल कम आ रही है या अजीब सी महक है, तो उसकी क्वाविटी खराब हो हो सकती है. ऐसे में बेहतर यही है कि आप इस तरह के लहसुन को न खरीदें.

कली को चेक करें
अगर कलियां नरम या सिकुड़ी हुई हैं, तो वह पुराना या खराब हो सकता है. असली लहसुन की कलियां सख्त और टाइट होती हैं, इसलिए खरीदते समय इस बात का खास ध्यान दें.

पानी में डालकर देखें
अगर आप घर पर असली-नकली का टेस्ट करते हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि आप लहसुन की कलियों को पानी में डालें. अगर वे बहुत जल्दी तैरने लगें, तो उनमें केमिकल हो सकता है. असली लहसुन आमतौर पर पानी में डालने पर नीचे तरफ बैठता है.

देशी vs चाइनीज लहसुन
आजकल मार्केट में चाइनीज लहसुन  बिक रहा है, जो आमतौर पर ज्यादा सफेद और बड़ा होता है. लोग उसका साइज और कलर देखकर धोखा खा जाते हैं. देशी लहसुन साइज में थोड़ा छोटा, हल्का रंग लिए और ज्यादा तीखा होता है, उसका टेस्ट और स्मेल से भी फर्क आसानी से समझ आ सकता है. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement