scorecardresearch
 

How To Clean Fridge: गर्मियों में फ्रिज से आने लगी है बदबू? घर पर मुफ्त में बनाएं ये जादुई स्प्रे, 5 मिनट में चमकेगा कोना-कोना

How To Clean Fridge: गर्मियों में बार-बार इस्तेमाल से फ्रिज में दाग-धब्बे और बदबू की समस्या आम है. महंगे क्लीनर के बजाय घर पर सिरके और नींबू से बनाएं ये नेचुरल स्प्रे, जो सिर्फ 5 मिनट में आपके फ्रिज को चमका देगा और बदबू भी दूर करेगा.

Advertisement
X
फ्रिज में से अगर बदबू आए तो आप बेकिंग सोडा का बाउल रख सकते हैं. (Photo: ITG)
फ्रिज में से अगर बदबू आए तो आप बेकिंग सोडा का बाउल रख सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Clean Fridge: गर्मी के मौसम में लोगों को खाने की चीजों के जल्दी खराब होने का डर रहता है, जिसकी वजह से घरों में सभी चीजों को फ्रिज में रखा जाता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि गर्मियों में फ्रिज बार-बार इस्तेमाल होता है. ऐसे में फ्रिज में खाने की खुशबू, दाग-धब्बे और चिपचिपाहट जमा हो जाती है. ये सबकुछ गर्मी की तपिश में बहुत बुरा लगता है और कुछ समय में ही फ्रिज से बदबू तक आने लगती है. ऐसे में गर्मियों में फ्रिज को जल्दी-जल्दी साफ करने की सलाह दी जाती है.

फ्रिज साफ करने के लिए कई लोग महंगे क्लीनर खरीदते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो रुक जाएं क्योंकि आप घर की कुछ चीजों से भी आसानी से फ्रिज को चमका सकते हैं. घर पर बना ये स्प्रे न केवल सिर्फ 5 मिनट में आपके फ्रिज को साफ कर सकता है, बल्कि आपको हजारों पैसे भी बचा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं फ्रिज साफ करने वाला ये स्प्रे.

घर पर कैसे बनाएं फ्रिज साफ करने वाला स्प्रे?
फ्रिज साफ करने वाला ये स्प्रे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद चीजों से ही ये तैयार हो जाएगा. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: 

  • 1 कप पानी
  • 1 कप सफेद सिरका
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • स्प्रे बोतल

इसे बनाने के लिए इन सभी चीजों को स्प्रे बोतल में डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपका नेचुरल फ्रिज क्लीनर तैयार है.

फ्रिज साफ करने का सही तरीका
इस स्प्रे से फ्रिज साफ करने के लिए सबसे पहले उसका प्लग निकाल दें और अंदर रखा सामान बाहर निकाल लें. अब आपने जो स्प्रे बनाया है उसे फ्रिज की शेल्फ, दराज और दीवारों पर छिड़कें. 2 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि जमी हुई गंदगी सॉफ्ट हो जाए. इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े या साफ सूती कपड़े से फ्रिज को पोंछ लें. इससे दाग भी साफ हो जाएंगे और फ्रिज में ताजगी बनी रहेगी.

बदबू दूर करने के आसान टिप्स
अगर फ्रिज से तेज बदबू आती है तो एक छोटे कटोरे में बेकिंग सोडा रख दें. ये बदबू को सोखने में मदद करता है. इसके अलावा नींबू के छिलके रखने से भी फ्रिज महकता रहता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement