scorecardresearch
 

महिलाओं को रोजाना कितने अंडे खाना चाहिए? वेट लॉस के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत

महिलाओं के लिए ये खासतौर पर फायदेमंद है क्योंकि इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और प्रेग्नेंसी में मदद मिलती है. तो आइए जानते हैं कि महिलाएं और लड़कियां रोजाना कितने अंडे खा सकती हैं.

Advertisement
X
अंडे को सुपरफूड माना जाता है. (Photo: ITG)
अंडे को सुपरफूड माना जाता है. (Photo: ITG)

फिटनेस और सही डाइट को लेकर पिछले कुछ सालों में काफी अवेयरनेस देखने मिल रही है. लोग अपनी डाइट पर ध्यान दे रहे हैं, अच्छा खा रहे हैं और प्रोटीन का इंटेक बढ़ा रहे हैं. प्रोटीन के लिए कई लोग अंडे का भी सेवन करते हैं. अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जो प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल की वजह से महिलाएं अक्सर कन्फ्यूज रहती हैं कि रोज़ कितने अंडे खाएं या कितने अंडे खाना उन्हें सुरक्षित है. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आइए आज रिसर्च-बेस्ड प्लेटफॉर्म्स की स्टडीज के मुताबिक, जानते हैं कि ओवरऑल हेल्थ सही रखने के लिए महिलाएं कितने अंडे रोज खा सकती हैं.

अंडे के पोषक तत्व

हेल्थलाइन के मुताबिक, अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है. एक बड़े साइज के अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन और करीब 70-80 कैलोरीज होती हैं. कुल प्रोटीन में से 3 ग्राम प्रोटीन सफेद हिस्से में और बाकी का 3 ग्राम प्रोटीन पीले हिस्से में होता है. अंडे मसल्स बिल्डिंग और वजन घटाने में मदद करते हैं क्योंकि इसमें कोलीन भरपूर मात्रा में होता है. ये ब्रेन हेल्थ के लिए भी जरूरी है.

विटामिन D, B12, सेलेनियम और आयरन जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं जो महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करते हैं. ल्यूटिन और जियाजैंथिन आंखों की रोशनी सुधारते हैं. ये सभी न्यूट्रिएंट्स अंडे को महिलाओं का सुपरफूड बनाते हैं.

महिलाओं के लिए रोज कितने अंडे सुरक्षित?

हेल्थलाइन का कहना है कि नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल वाली हेल्दी महिलाओं के लिए रोज 1-2 अंडे खाना बिल्कुल सुरक्षित है. इससे HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो कि हार्ट संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करता है. 

Advertisement

एक स्टडी में पाया गया था कि 2 अंडे रोज खाने से LDL-HDL रेश्यो बेहतर होता है लेकिन डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल वाली महिलाओं को सप्ताह में 4-5 अंडे ही खाना चाहिए, अधिक नहीं. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन भी हार्ट डिजीज न होने पर 7 अंडे प्रति सप्ताह लेने को सुरक्षित मानता है. उम्र के हिसाब से 20-50 साल की महिलाएं 1-2 रोज ले सकती हैं.

महिलाओं में 2-7 अंडे हफ्ते में मेटाबॉलिक सिंड्रोम का रिस्क कम करते है लेकिन उन्हें अधिक प्रोसेस्ड फूड के साथ अंडे न खाएं.

हार्ट और कोलेस्ट्रॉल पर अंडे का असर

हमेशा से ही अंडे को कोलेस्ट्रॉल के कारण विलेन माना जाता रहा है लेकिन कई स्टडीज कहती हैं कि डाइट्री कोलेस्ट्रॉल ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर कम प्रभाव डालता है क्योंकि लिवर खुद कोलेस्ट्रॉल बैलेंस करता है. 

एक RCT में डायबिटीज वाले मरीजों ने 6-12 अंडे हफ्ते में खाए थे तो उनका HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल बढ़ा लेकिन कुल कोलेस्ट्रॉल पर नेगेटिव इफेक्ट नहीं हुआ. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement