scorecardresearch
 

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Twins Name: दिव्यांका-विवेक के हुए जुड़वां बेटे, देखें Twin Boys के यूनिक नाम

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद माता-पिता बन गए हैं. उनके घर जुड़वां बेटों (ट्विन बॉयज) का जन्म हुआ है. अगर आपके घर भी दिव्यांका-विवेक की तरह जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है और आप उनके लिए नाम तलाश रहे हैं तो हमने यूनिक और खूबसूरत नामों की लिस्ट तैयार की है.

Advertisement
X
दिव्यांका और विवेक ने अपने बेटों के जन्म की जानकारी देते हुए कहा-'मेरे करण'-अर्जुन आ गए.(Photo: ITG)
दिव्यांका और विवेक ने अपने बेटों के जन्म की जानकारी देते हुए कहा-'मेरे करण'-अर्जुन आ गए.(Photo: ITG)

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Baby Boys: स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार से घर-घर में संस्कारी बहू और प्यारी सी ईशी मां के रूप पहचान बनाने एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अब असल जिंदगी में मां बन गई हैं. 41 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है. दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद माता-पिता बने हैं. कपल ने अपने जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने बेहद क्यूट फोटो शेयर कर बताया कि उनके घर डबल खुशियां आई हैं.  

विवेक ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा,  'इंतजार आखिरकार खत्म हुआ…बॉयज आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है. मेरे करण-अर्जुन आ गए! पेरेंटहुड की इस खूबसूरत नई शुरुआत पर मुझे और दिव्यांका को आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए.' फैंस भी इस गुड न्यूज से काफी एक्साइटेड हैं. अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इन नन्हे मेहमानों के नाम क्या होंगे. अगर आप भी जुड़वां बेबी बॉयज के लिए यूनिक और मॉडर्न नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ खास नामों की लिस्ट लाए हैं. इन नामों का मतलब भी बहुत खास है.

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Welcome Twin Baby Boys (Photo: Instagram/@vivekdahiya)


1. आरव-आर्यन: आप अपने जुड़वां बेटों को आरव-आर्यन नाम दे सकते हैं. ये दोनों नाम सुनने में मॉडर्न और बेहद क्लासी लगते हैं. आरव का मतलब 'शांत' होता है जबकि आर्यन का अर्थ 'श्रेष्ठ' होता है. जुड़वां बच्चों के लिए ये कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है.

2. विहान-विवान: अगर आप अपने जुड़वां बेटों को ट्रेंडी नाम देना चाहते हैं, तो ये नेम्स परफेक्ट हैं. विहान का मतलब 'सुबह की पहली किरण' होता है और विवान का मतलब 'ऊर्जा से भरपूर' होता है. दोनों नाम काफी स्टाइलिश लगते हैं. बता दें, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे को विहान नाम दिया है.

3. कृष-केशव: जुड़वां बेटों के लिए कृष और केशव नाम भी अच्छे साबित हो सकते हैं. दोनों ही नाम भगवान श्री कृष्ण से जुड़े हैं. 'कृष' नाम छोटा, मॉडर्न और बेहद प्यारा नाम माना जाता है. वहीं केशव नाम बुद्धिमानी, प्यार और खुशमिजाज स्वभाव को दर्शाता है.

Advertisement

4. रेयांश-रियांश: इन नामों का साउंड काफी मिलता-जुलता है, इसलिए ट्विन बेबी बॉयज पर बेहद प्यारे लगते हैं. रेयांश का अर्थ 'रोशनी की किरण' और रियांश का मतलब 'खुशियों से भरा' होता है.

5. दक्ष-दर्श: आप अपने जुड़वां बेटों को दक्ष-दर्श नाम भी दे सकते हैं. दक्ष का मतलब 'काबिल' और दर्श का अर्थ 'सुंदर दृष्टि' होता है. ये दोनों नाम मॉडर्न होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी हैं.

6. अर्जुन और आर्यन: आप अपने राजकुमारों को अर्जुन और आर्यन भी बुला सकते हैं. अर्जुन का मतलब चमकदार और तेजस्वी होता है. महाभारत में अर्जुन पांडवों में सबसे महान धनुर्धर माने जाते थे. वहीं, आर्यन का अर्थ सम्मानित और अच्छे परिवार से जुड़ा व्यक्ति होता है. ये एक संस्कृत नाम है, जो शाही और सभ्य व्यक्तित्व को दर्शाता है.

7. युवान-यश्वान: अगर आप अपने बेटों को रॉयल अंदाज वाले नाम देना चाहते हैं, तो ये काफी शानदार साबित हो सकते हैं. युवान का मतलब 'युवा और मजबूत' होता है, जबकि यश्वान का अर्थ 'सफल' होता है.

8. नीरव-निहान: आपके बेटों के लिए ये दोनों नाम काफी यूनिक साबित हो सकते हैं. नीरव का मतलब 'शांत' और निहान का अर्थ 'विशेष' होता है.

9. अथर्व-अद्विक: आप अपने बेटों को अथर्व और अद्विक नाम भी दे सकते हैं. अथर्व का मतलब 'ज्ञान' और आद्विक का अर्थ 'अनूठा' होता है. दोनों नाम जहां सुनने में बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न हैं, वहीं इनका मतलब बहुत खास है. 

10. मोहन-माधव: जुड़वां बेटों के लिए मोहन-माधव नाम भी परफेक्ट हो सकते हैं. मोहन नाम का मतलब 'सबका मन मोह लेने वाला' होता है. ये भगवान कृष्ण का एक प्यारा नाम भी माना जाता है. माधव भी भगवान कृष्ण के नामों में से एक है. इस नाम का अर्थ प्रिय और सबका चहेता होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement