scorecardresearch
 

Chaach for Healthy Hair: बालों के लिए वरदान है छाछ, बस जान लें उपयोग करने का सही तरीका

Chaach for Healthy Hair: क्या आप जानते हैं कि दही से बना छाछ न सिर्फ आपकी सेहत के लिए, बल्कि आपके बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करने और उन्हें हेल्दी बनाएं रखने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement
X
बालों पर लगा लें दही से बना छाछ, मिलेंगे गजब के फायदे (Photo-ITG)
बालों पर लगा लें दही से बना छाछ, मिलेंगे गजब के फायदे (Photo-ITG)

Chaach for Healthy Hair:  हर कोई चाहता है कि उसके बाल सुंदर, घने काले और लंबे हों. लेकिन आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ गई है. किसी के बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो कोई डैंड्रफ से परेशान है, वहीं कई लोगों के बाल रूखे और फ्रिजी हो जाते है. इन समस्याओं से बचने के लिए लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार घरेलू नुस्खे भी काफी असरदार साबित हो सकते हैं. इन्हीं घरेलू उपायों में से एक है छाछ का इस्तेमाल.

छाछ में ऐसे कई गुण होते हैं जो बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को धीरे-धीरे साफ करने में मदद करता है. यह डेड स्किन और गंदगी को हटाकर स्कैल्प को साफ और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है. इससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं. इसके अलावा, छाछ में मौजूद प्रोटीन बालों को पोषण देने का काम करते हैं. इससे बालों की मजबूती बढ़ सकती है और वे ज्यादा हेल्दी और सॉफ्ट दिख सकते हैं. आइए जानते हैं सुंदर, काले और घने बालों के लिए छाछ बालों पर कैसे लगा सकते हैं और वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सादी छाछ
थोड़ी सी सादी छाछ लें बालों की जड़ों में हल्के हाथों से लगाएं. इसे 15–20 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के गुनगुने या ठंडे पानी से धो लें. बाद में हल्का शैम्पू कर सकते हैं. 

Advertisement

नींबू के साथ छाछ का प्रयोग
आप हेल्दी बालों के लिए छाछ को नींबू में मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी छाछ में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और इससे स्कैल्प की मसाज करें. 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.

हेयर वॉश करने के लिए छाछ का इस्तेमाल
बालों में लगाने के अलावा आप हेयर वॉश के लिए भी छाछ का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए एक कटोरी छाछ लें और कॉटन की मदद से इसे बालों की जड़ों में लगाएं. 30–45 मिनट बाद बाल धो लें. इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है.

हेयर मास्क के तौर पर
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए छाछ को हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी छाछ लें और इसमें 3 चम्मच ऑलिव ऑयल, एक अंडा और एक केला अच्छी तरह मिलाएं.  अब इसे बालों में लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें. हेल्दी बालों के लिए हफ्ते में एक दिन इस मास्क का यूज कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या कोई एलर्जी है तो छाछ को बालों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
  • छाछ को बालों पर हफ्ते में एक से दो बार ही यूज करें. रोजाना इस्तेमाल करने से बचें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement