40 की उम्र में दिखेगी 25 जैसी ग्लोइंग स्किन! सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये देसी कोलेजन क्रीम, जानें घर पर कैसे बनाएं
चेहरे पर गुलाबी निखार तो हर कोई लाना चाहता है, लेकिन समय के साथ स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होती है. अगर आप स्किन का समय के साथ ख्याल नहीं रखते हैं तो जल्दी बुढ़ापा आपको घेर लेता है. इसलिए आप रोजाना रात को होममेड कोलेजन क्रीम अपने चेहरे पर लगाने की आदत बनाएं. कोलेजन क्रीम को घर पर बनाना भी बहुत आसान है, जिसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
Advertisement
X
रोजाना नियमित पानी पीना स्किन के लिए अच्छा होता है. (PHOTO:ITG)
उम्र के पड़ाव के बाद महिलाओं के स्किन में काफी बदलाव नजर आने लगते हैं, जैसे उनकी स्किन लटकने लगती है, झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं. चेहरे की चमक गायब हो जाती है और न तो फ्रेशनेस और न ही यूथनेस फेस पर नजर आती हैं. 30 की उम्र के बाद तो खासतौर पर महिलाओं को अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि अगर आप अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं.
अगर आप बुढ़ापे को खुद से कोसों दूर रखना चाहते हैं तो नियमित तौर पर कोलेजन क्रीम लगाना शुरू कर दें, जिससे आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो मिलेगा और फेस की डलनेस भी खत्म होगी. कोलेजन क्रीम के लिए आपको बाजारों में हजारों रुपये खर्च करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप आसानी से अपने घर पर ही बैठकर बना सकते हैं. कोलेजन क्रीम को बनाने में ज्यादा पैसे भी नहीं लगते हैं और इसे अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर लगाते हैं तो आपके फेस पर गुलाबी निखार आ जाएगा.
घर पर बनाएं कोलेजन क्रीम
घर पर कोलेजन क्रीम बनाना बहुत आसान है,बस इसके लिए आपको कुछ चीजों की ही जरूरत है. यह क्रीम स्किन के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है और इसे आप जैसे चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं. हमारे घर में ही मौजूद चीजें ही हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, बस अक्सर ही लोग इनको ही नजरअंदाज कर देते हैं.
चुकंदर को कद्दूकस कर लें और उसका जूस निकाल लीजिए. इस क्रीम के लिए आपको चुकंदर का जूस लेना है.
चुकंदर के जूस में बराबर मात्रा में गुलाब जल डालना है और फिर इसमें आधा चम्मच कॉर्न फ्लॉर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
फिर इस मिक्चर को आप गैस पर एक बर्तन में डालकर मिलाते रहें, आप देखेंगे कि यह थोड़ी देर में गाढ़ा होने लगेगा.
इस बात का खास ध्यान रखें कि इस समय ही आप अपनी क्रीम को गाढ़ा या पतला कर सकते हैं.
गैस बंद करते समय यह थोड़ा लिक्विड ही रहनी चाहिए, क्योंकि ठंडा होने के बाद यह अपने आप गाढ़ा हो जाएगा.
अब इसमें आपको कुछ तेल डालने हैं. आप चाहे तो बादाम का तेल, जोजोबा ऑयल इसके अलावा आप वो तेल ले सकते हैं जो आपकी स्किन को सूट करता है. आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
तेल डालने के बाद आप इस मिक्चर को अच्छी तरह से मिलाएं. उसके बाद आप इस क्रीम को एक जार में भरकर रख लें और रोजाना इस्तेमाल करें.
इस क्रीम को लगाने से मिलेंगे गजब के फायदे
घर पर बनी यह नेचुरल कोलेजन क्रीम आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. इसमें मौजूद चुकंदर, गुलाब जल और नेचुरल ऑयल्स त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं.
Advertisement
चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स स्किन को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल गुलाबी निखार आने लगता है.
इसे समय से लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.
गुलाब जल और बादाम या जोजोबा ऑयल स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं, जिससे ड्राईनेस और रफनेस की समस्या कम होती है.
यह क्रीम स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे ढीली पड़ती त्वचा में कसाव महसूस होता है.
अगर आपकी त्वचा बेजान और थकी हुई लगती है, तो यह क्रीम चेहरे की डलनेस को कम करके उसे फ्रेश और यंग लुक देने में मदद करती है.
कैसे करें इस्तेमाल
रोज रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करके इस क्रीम को हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं.
नियमित इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में त्वचा में फर्क नजर आने लगेगा और आपका चेहरा ज्यादा ग्लोइंग और हेल्दी दिखाई दे.