Moringa Tea Recipe: मोरिंगा टी इन दिनों फिटनेस फ्रिक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रही है. यह चाय आमतौर पर सूखी मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों या मोरिंगा पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर बनाई जाती है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए कई लोग इसमें नींबू, अदरक या शहद भी मिलाते हैं. ऐसे में अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी हर्बल टी ट्राई करना चाहते हैं तो मोरिगा टी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको मोरिंगा टी बनाने का आसान और हेल्दी तरीका बताएंगे, जिसे आप कम समय में घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
1 बड़ा चम्मच मोरिंगा पाउडर
1 इंच दालचीनी
1/2 इंच अदरक
1 चम्मच गुड़ (स्वादानुसार)
1/2 नींबू
200 मिली पानी
मोरिंगा टी हेल्थ बेनिफिट्स
मोरिंगा टी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने और शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं. यह डाइजेशन को बेहतर रखने, शरीर को हाइड्रेट रखने और थकान कम करने में भी मदद करती है.