Maha Shivratri 2026 Bhog: भोलेनाथ को लगाएं भांग के हलवे का भोग, खाने में बेहद लाजवाब, फटाफट हो जाता है तैयार
Bhang Ka Halwa Recipe: महाशिवरात्री के मौके पर भांग का हलवा बनाकर आप अपने घर में सबको खुश कर सकते हैं. उत्तराखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा भांग का हलवा बनाया जाता है और इसे बनाना बहुत आसान होता है. उतना ही यह खाने में भी लाजवाब होता है.
Bhang Ka Halwa Recipe: महाशिवरात्रि का व्रत इस साल 15 फरवरी को रखा जाएगा. इस दिन भोलेनाथ को खुश करने के लिए लोग घरों में उनकी पूजा-पाठ करते हैं और उनका मनपसंद भोग भी बनाते हैं. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा और भांग चढ़ाया जाता है और भांग के पकवान भी लोग बनाते हैं. अगर आप भी इस साल महादेव को खुश करना चाहते हैं, तो आप अपने हाथों से भांग का हलवा बना सकते हैं. जो खाने में बहुत मजेदार होता है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है.
उत्तराखंड में सबसे ज्यादा भांग का हलवा लोग बनाते हैं, क्योंकि यह खाने में बहुत अच्छा होता है. इस हलवे को खाने के बाद आप मूंगदाल और गाजर का हलवे का तो नाम ही नहीं लेंगे. आइए जानते हैं कि भांग का हलवा कैसे बनाते हैं.
भांग का हलवा बनाने की इंग्रेडिएंट्स
1 कप सूजी
1/2 कप घी
1 बड़ा चम्मच भांग का पेस्ट
गर्म पानी या दूध 1 कप
1/2 कप चीनी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
8-10 बादाम और काजू
भांग का हलवा बनाने की रेसिपी
सबसे पहले भांग के पत्तों का पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
एक कड़ाही में घी गर्म करके सूजी को डालकर लाइट रोस्ट कर लें.
इसके बाद सूजी भूनकर लाइट गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमे भांग का पेस्ट डालें.
अब इसे अच्छा तरह मिलाने के बाद धीरे-धीरे दूध या गर्म पानी डालें.
ध्यान रहें कि लगातार इस मिक्चर को चलाते रहना है, ताकि इसमें गांठ न पड़े.
फिर इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं.
धीमी आंच पर इसे 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें.
परोसने से पहले ऊपर से काजू-बादाम वगैरा मिलाएं.
भांग का हलवा खाने के फायदे
भांग का हलवा पारंपरिक रूप से कुछ जगहों पर खास मौकों पर बनाया जाता है. इसमें भांग की बीजों का इस्तेमाल होता है.