scorecardresearch
 

Lauki Recipes for Summer: चीला, पराठा से लेकर हलवे तक... इस समर सीजन लौकी से बनाएं ये 6 लाजवाब डिशेज

Lauki Recipes for Summer: लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, खासकर गर्मियों में. लेकिन अक्सर इसकी सब्जी सबको पसंद नहीं आती. ऐसे में आज हम आपको इससे बनने वाली कुछ टेस्टी डिशजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से बनाकर खा सकते हैं.

Advertisement
X
इस समर सीजन ट्राई करें लौकी की ये लाजवाब रेसिपीज (Photo-ITG)
इस समर सीजन ट्राई करें लौकी की ये लाजवाब रेसिपीज (Photo-ITG)

Lauki Recipes for Summer: गर्मियों के मौसम में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस समय ऐसी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है जो पेट को आराम दें और शरीर को ठंडक पहुंचाएं. ऐसे में लौकी एक बेहतरीन सब्जी साबित होती है जो सेहत के लिए अच्छी होने के साथ-साथ कई स्वादिष्ट तरीकों से भी बनाई जा सकती है.

आमतौर पर लोग लौकी को साधारण सब्जी के रूप में खाते हैं लेकिन इससे कई अलग और मजेदार डिश भी तैयार की जा सकती हैं. आज हम आपको लौकी से बनने वाले कुछ टेस्टी डिशों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लौकी पसंद न करने वाले भी खुशी-खुशी खा लेंगे.

लौकी का चीला
कद्दूकस की हुई लौकी को बेसन के घोल में मिलाकर तवे पर टेस्टी चीला बनाया जाता है. यह एक जल्दी बनने वाला, हल्का और हेल्दी नाश्ता है, जिसे पुदीने की चटनी या दही के साथ परोसा जा सकता है.

लौकी का हलवा
लौकी से मीठा और टेस्टी हलवा भी बनाया जाता है जो खास मौकों या मीठे की क्रेविंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे दूध, इलायची और ड्राई फ्रूट्स के साथ कम गैस पर पकाया जाता है. ठंडा करके खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Advertisement

लौकी का टेस्टी पराठा
नाश्ते या लंच में आप लौकी से टेस्टी पराठा बनाकर भी खा सकते हैं. इसे अचार या दही के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसके लिए लौकी को कद्दूकस करके आटे में मिलाया जाता है और फिर लोई बनाकर पराठा सेंका जाता है.

लौकी कबाब
लौकी को उबले आलू और मसालों के साथ मिलाकर टेस्टी कबाब या टिक्की तैयार की जाती है. इन्हें तवे या शैलो फ्राई करके बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनाया जाता है. ये शाम के नाश्ते के लिए एक परफेक्ट और टेस्टी ऑप्शन हैं.

लौकी कोफ्ता 
लौकी के कोफ्ते बनाकर उन्हें मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में डाला जाता है. यह डिश रोटी और चावल दोनों के साथ बेहद टेस्टी लगती है और किसी भी खास खाने का हिस्सा बन सकती है. इसका ग्रेवी वाला स्वाद इसे और भी लाजवाब बना देता है.

लौकी नारियल करी
लौकी को नारियल के दूध और हल्के मसालों के साथ पकाकर एक बेहद टेस्टी और सुगंधित करी तैयार की जाती है. यह डिश न सिर्फ खाने में हल्की होती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देती है. इसे गर्मागर्म चावल के साथ खाना बहुत अच्छा लगता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement