scorecardresearch
 

10 मिनट में घर पर इन चीजों से बनाएं मैगी वाला मसाला, हर सब्जी का स्वाद होगा होटल जैसा!

अगर आप बाजार वाला मैगी मसाला खरीदकर थक गए हैं, तो अब इसे घर पर आसानी से बनाएं. रसोई में मौजूद कुछ बेसिक मसालों से तैयार यह होममेड मसाला मैगी, फ्राइड राइस, सूखी सब्जी और ग्रेवी वाली डिश का स्वाद मिनटों में दोगुना कर देता है.

Advertisement
X
घर पर मसाला बनाना आसान है. (PHOTO:ITG/AI)
घर पर मसाला बनाना आसान है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Make Maggi Masala at Home: जब जोर की भूख लगी हो तो अक्सर लोग झटपट बनने वाली मैगी बनाने लगते हैं. मैगी में डालने के लिए बाजार में अलग से मैजिक मसाला मिलता है, जिसे लोग मैगी का मसाला भी कहते हैं. मैगी मसाला डालते ही मैगी का टेस्ट एकदम से बढ़ जाता है, सिर्फ मैगी ही नहीं बल्कि इसे तो लोग सूखी हो या तरी वाली दोनों ही सब्जियों में डालते हैं.

बोरिंग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मैगी मसाला बहुत काम आता है, लेकिन बाजार से खरीदना कई बार महंगा पड़ता है.मगर अच्छी बात यह है कि आप मैगी मसाला जैसा मसाला अपने घर में आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाने में रसोई में मौजूद चीजों की ही जरूरत पड़ती है.

इस एक मसाले को डालने के बाद आपको ऊपर से एक्स्ट्रा गरम मसाला डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और सब्जी बिल्कुल होटल जैसा स्वाद देती है. अगर आप भी घर पर मैगी मसाला बनाना चाहते हैं तो आप इस आसान रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं, आइए आपको स्टेप बॉय स्टेप बताते हैं कि घर पर मैगी मसाला कैसे बनाया जा सकता है. 

घर पर मसाला बनाने के लिए लीजिए ये चीजें

घर पर ये मसाला बनाना बहुत आसान है और इसे आप मिनटो में ही तैयार कर सकते हैं.  गर्मी में दिनों वैसे भी रसोई में ज्यादा देर खड़े होने का मन नहीं करता है, ऐसे में यह मसाला आपके सिंपल खाने को भी लाजवाब बना सकता है. इसके लिए धनिया, जीरा, सौंफ, लौंग, और दालचीनी लें. इसके अलावा प्याज-लहसुन का पाउडर, अमचूर, कॉर्नफ्लोर, नमक और चीनी भी लें.

Advertisement

घर पर इस तरीके से बनाएं मैगी वाला मसाला

  • सबसे पहले सारे साबुत मसाले जैसे धनिया, जीरा, सौंफ, लौंग, और दालचीनी को सूखा भून लें इन्हें ठंडा करके मिक्सी में पीस लें.
  • इसके बाद इसमें प्याज-लहसुन का पाउडर, अमचूर, कॉर्नफ्लोर, नमक और चीनी मिलाकर बारीक पाउडर बना लें. 

महीनों तक नहीं होगा खराब

इस पाउडर को आप एक कांच के एयरटाइट कंटेनर में डालकर स्टोर कर लीजिए. इस तरीके से आप इसे कई महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं, बस जब भी खाना बनाएं तो सब्जी में एक चम्मच डाल दें. सिर्फ सब्जी में ही नहीं बल्कि आप इसे फ्राइड राइस, आलू फ्राई जैसे स्नेक्स में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement