Aloo ki Kadhi Recipe: गर्मियों के मौसम में हल्का और खट्टा खाना खाने का मन ज्यादा करता है. ऐसे में कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है. अगर आप रोज-रोज पकौड़े वाली कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं या कम समय में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आलू वाली कढ़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
दही, बेसन और उबले आलू से बनने वाली यह कढ़ी स्वाद में लाजवाब होती है और पकौड़े वाली कढ़ी की तुलना में आसानी से बन भी जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि आलू वाली कढ़ी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 किलो आलू (उबालकर छीले हुए और मैश किए हुए)
2 चम्मच बेसन
1/2 कप दही
4-5 कड़ी पत्ते
1/2 चम्मच राई
2 साबुत लाल मिर्च
1 चम्मच अदरक- कटी हुई
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच मिर्च पाउडर
2 छोटे चम्मच नमक
3 कप पानी
2 चम्मच कटी हुई हरी धनिया