scorecardresearch
 

Dahi Tips: चिलचिलाती गर्मी में खट्टा नहीं होगा दही! बस जमाते ही करें ये छोटा सा काम; 5 दिनों तक रहेगा एकदम मीठा

Dahi Tips: गर्मियों के मौसम में पारा बढ़ते ही दही बहुत जल्दी खट्टा होने लगता है और उसका स्वाद बिगड़ जाता है. अक्सर लोग दही जमाते या स्टोर करते समय कुछ छोटी गलतियां कर देते हैं. इस खबर में हम आपको ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप चिलचिलाती गर्मी में भी दही को 4-5 दिनों तक मलाईदार और मीठा बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आप चाहते हैं की आपका दही खट्टा न हो तो उसमें गलती से भी नमक न डालें. (Photo: ITG)
अगर आप चाहते हैं की आपका दही खट्टा न हो तो उसमें गलती से भी नमक न डालें. (Photo: ITG)

Dahi Tips: गर्मियों में जब लोग सूरज की तपिश से परेशान रहते हैं तब उनके लिए ठंडा-ठंडा दही अमृत की तरह काम करता है. चाहे दही से बनी छाछ हो, रायता हो या मीठी लस्सी..दही से बना कुछ भी पीते ही उनके शरीर को सुकून मिल जाता है. लेकिन इसी मौसम में दही के साथ एक बड़ी समस्या भी शुरू हो जाती है. दरअसल, पारा बढ़ते ही दही कुछ ही घंटों में इतना खट्टा हो जाता है कि उसका स्वाद बिगड़ जाता है. कई बार तो सुबह जमाए हुए दही में शाम तक अजीब सी महक आने लगती है, जिसकी वजह से इसे खाने का मन भी नहीं करता है. 

अगर आपके घर में रखी दही के साथ भी ऐसा ही होता है, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की साबित होगी. अगर दही जमाते और स्टोर करते समय एक छोटा सा स्मार्ट हैक अपना लिया जाए, तो चिलचिलाती गर्मी में भी आपका दही 4-5 दिनों तक बिल्कुल वैसा ही मलाईदार और मीठा बना रहेगा, जैसा वो पहले दिन था. आइए जानते हैं गर्मियों में दही को खट्टा होने से बचाने के आसान तरीके.

दही जमते ही तुरंत फ्रिज में रखें
अक्सर लोग दही जमने के बाद उसे काफी देर तक बाहर ही रखा रहने देते हैं. यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है. दही जितनी देर रूम टेंपरेचर पर रहता है, उसमें खटास उतनी तेजी से बढ़ती है. इसलिए जैसे ही दही अच्छी तरह जम जाए, उसे तुरंत फ्रिज में रख दें. इससे उसका स्वाद लंबे समय तक बना रहता है.

Advertisement

दही में भूलकर भी न डालें नमक
कई लोग दही को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए उसमें नमक डाल देते हैं, लेकिन जान लें कि इससे दही मीठा नहीं, बल्कि उल्टा खट्टा हो जाता है. अगर आपने दही में नमक डाला है तो चाहे फिर आप उसे फ्रिज में ही क्यों न रख दें वो खट्टा हो ही जाएगा. इसलिए दही स्टोर करते समय उसमें नमक मिलाने से बचें.

कांच के बर्तन में रखें दही
ज्यादातर घरों में दही को स्टील या प्लास्टिक के बर्तन में फ्रिज में रख दिया जाता है. लेकिन अगर आप दही को ज्यादा दिनों तक ताजा रखना चाहते हैं, तो कांच के बर्तन का इस्तेमाल करें. कांच का बर्तन दही की क्वालिटी और स्वाद को सही बनाए रखने में मदद करता है और उसमें बदबू भी जल्दी नहीं आती.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement