scorecardresearch
 

Holi Designer Gujiya: होली पर इस बार बनाएं 5 डिजाइनर गुजिया, बाजार वाली भी पड़ जाएंगी फीकी, मेहमान पूछेंगे कहां से मंगाई?

Designer Gujiya: अगर आप होली के त्योहार को और ज्यादा मजेदार बनाना चाहते हैं, तो आप घर पर 5 खूबसूरत और आसान डिजाइन वाली गुजिया बना सकते हैं. फ्लॉवर, दिया और चंद्रकला स्टाइल शेप से सजाएं अपनी होली की थाली और मेहमानों को करें इम्प्रेस. जानें स्टेप बाय स्टेप आसान तरीका.

Advertisement
X
अगर गुजिया के उसी डिजाइन से बोर हो गए हैं तो इस बार अलग-अलग शेप्स में गुजिया बना सकते हैं. (Photo: ITG)
अगर गुजिया के उसी डिजाइन से बोर हो गए हैं तो इस बार अलग-अलग शेप्स में गुजिया बना सकते हैं. (Photo: ITG)

होली का त्योहार हो और घर में गुजिया न बने. ऐसा तो हो ही नहीं सकता. जैसे ही रंगों का त्योहार करीब आता है. घरों में मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर गुजिया बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है. यूं तो मार्केट में गुजिया बनाने के सांचे आते हैं, लेकिन उनकी शेप एक ही जैसी होती है. इस शेप को देख-देखकर ज्यादातर सभी बोर हो चुके हैं. ऐसे में इस बार क्यों न सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि गुजिया के लुक से भी सबको हैरान कर दिया जाए. अगर आप हर साल एक जैसी सिंपल गुजिया बनाकर बोर हो चुके हैं. तो इस होली कुछ नया और क्रिएटिव ट्राई कीजिए.

इस बार आप 5 आसान और बेहद खूबसूरत डिजाइन वाली गुजिया बना सकते हैं, वो भी बिना किसी सांचे और बिना ज्यादा मेहनत के. ये देखने में इतनी सुंदर लगेंगी कि मेहमान तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. बस थोड़ा सा धैर्य और थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आपकी सिंपल गुजिया भी स्पेशल दिखने लगेगी. चाहे आप कांटे से किनारों पर डिजाइन बनाएं, चोटी स्टाइल में किनारे गूंथें, दिल या फूल के शेप में काटें, या फिर अलग-अलग पैटर्न से उन्हें सजाएं. हर डिजाइन आपकी होली की थाली को और भी खास बना देगा. बच्चे हों या बड़े सबका ध्यान सबसे पहले इन खूबसूरत गुजिया पर ही जाएगा. तो आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप कैसे बनाएं ये खास डिजाइन वाली गुजिया.

सबसे पहले करें ये तैयारी
सबसे पहले गुजिया का आटा गूंथकर छोटे-छोटे बराबर हिस्सों में बांट लें. हर लोई को हाथ से चिकना करके पूरी की तरह बेल लें. ध्यान रखें कि सभी पूरियां लगभग एक जैसी साइज की हों. इसके बाद डिजाइन बनाने शुरू करें.

1. फ्लॉवर डिजाइन गुजिया
अगर आप फ्लॉवर डिजाइन गुजिया बनाते हैं तो ये देखने में बिल्कुल फूल जैसी सुंदर लगेगी.

Advertisement

कैसे बनाएं:

  • दो छोटी पूरियां लें और गिलास की मदद से बराबर साइज में काट लें.
  • एक पूरी पर स्टफिंग रखें और किनारों को सील करने के लिए उनपर हल्का सा पानी लगाएं.
  • अब इसके ऊपर से दूसरी पूरी रखकर अच्छे से दबाकर सील कर दें.
  • अब चाकू से किनारों पर बराबर दूरी पर छोटे-छोटे कट लगाएं.
  • जहां कट लगाए हैं, उन दो किनारों को उंगलियों से पकड़कर आपस में जोड़ दें.

ऐसा करते ही गुजिया फूल जैसी शेप में बदल जाएगी. होली की प्लेट में ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगी.
 

Flower design Gujiya
फूल की शेप की गुजिया बहुत सुंदर लगती है. (Photo: AI Generated)

2. क्लासिक फोल्डेड किनारी डिजाइन
गुजिया का ये डिजाइन बनाने में सबसे आसान और बहुत ही ट्रेडिशनल भी है.

कैसे बनाएं:

  • इसे बनाने के लिए एक पूरी में स्टफिंग भरें.
  • किनारों पर पानी लगाकर आधा मोड़कर सील करें.
  • अब एक कोने से किनारे को थोड़ा-थोड़ा फोल्ड करते जाएं.
  • हर फोल्ड को उंगलियों से हल्का दबाते जाएं.
  • पूरा किनारा ऐसे ही फोल्ड कर लें. ये डिजाइन सिंपल है, लेकिन बहुत सुंदर दिखता है.
Classic Shape Gujiya (Photo: AI Generated)
क्लासिक गुजिया बनाने में बहुत आसान है. (Photo: AI Generated)

3. दिया शेप गुजिया
होली हो या दिवाली, दिया शेप गुजिया बेहद खास और यूनिक लगती है.

कैसे बनाएं:

  • स्टफिंग भरकर गुजिया बंद करें.
  • किनारों को फोल्ड और प्रेस करते जाएं.
  • आखिर में दोनों सिरों को हल्का सा मोड़कर आपस में जोड़ दें.
  • इससे गुजिया दीये की तरह दिखने लगेगी, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगेगी.
Diya Gujiya (Photo: AI Generated)
दीये वाली गुजिया का डिजाइन बहुत यूनिक लगता है. (Photo: AI Generated)

4. कट और फोल्ड डिजाइन
अगर आप अपनी गुजिया को थोड़ा हटकर लुक देना चाहते हैं तो ये डिजाइन ट्राई करें.

Advertisement

कैसे बनाएं:

  • स्टफिंग भरकर गुजिया बंद कर लें.
  • एक कोने से फोल्ड करें.
  • फोल्ड करने के बाद उंगलियों की मदद से हल्का सा कट लगाएं.
  • फिर फोल्ड करें और फिर कट लगाएं.
  • पूरा किनारा ऐसे ही तैयार करें. इससे गुजिया पर बेहद इंटरस्टिंग और सुंदर पैटर्न बनता है.
Gujiya (Photo: AI Genrated)
कट एंड फोल्ड वाला ये डिजाइन दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है. (Photo: AI Generated)

5. चंद्रकला स्टाइल गुजिया
ये डिजाइन खास मौकों के लिए परफेक्ट है.

कैसे बनाएं:

  • दो छोटी पूरियां लें.
  • एक पर स्टफिंग रखें और दूसरी से ढक दें.
  • किनारों पर पानी लगाकर अच्छे से सील करें.
  • अब एक तरफ से फोल्ड करें और उंगलियों से प्रेस करते जाएं.
  • पूरे किनारे पर यही प्रोसेस दोहराएं.
  • ये डिजाइन गोल और रॉयल लुक देती है. चंद्रकला स्टाइल गुजिया खासतौर पर त्योहारों में बहुत पसंद की जाती है.
Chandrakala Gujiya (Photo: AI Generated)
चंद्रकला गुजिया गोल होती है और दिखने में भी अच्छी लगती है. (Photo: AI Generated)
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement