scorecardresearch
 

Gujarati Bhakri Recipe: गेहूं के आटे से बनाएं गुजरात की मशहूर भाकरी, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Gujarati Bhakri Recipe: अगर आप रोज की नॉर्मल रोटी से कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं तो भाकरी रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आज इस खबर में हम आपको घर पर भाकरी रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप नाश्ते, हल्के लंच या डिनर के लिए आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
नॉर्मल रोटी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें गुजरात और महाराष्ट्र की मशहूर भाकरी, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe Stock)
नॉर्मल रोटी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें गुजरात और महाराष्ट्र की मशहूर भाकरी, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe Stock)

Gujarati Bhakri Recipe: भारत विविधताओं का देश है, जहां हर राज्य की अपनी अलग खानपान की परंपरा और खास व्यंजन होते हैं. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है भाकरी रोटी जो खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत पसंद की जाती है. भाकरी नॉर्मल गेहूं की रोटी की तुलना में थोड़ी ज्यादा मोटी और कुरकुरी होती है. आमतौर पर इसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है लेकिन कई जगह इसे ज्वार, बाजरा या मक्का के आटे से भी तैयार किया जाता है. भाकरी को आमतौर पर मसालेदार सब्जी, चटनी या दही के साथ खाया जाता है.

भाकरी बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए

2 कप गेहूं का आटा
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
3 चम्मच देसी घी
नमक स्वादानुसार

भाकरी बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें. इसमें 3 चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. चाहें तो घी की जगह तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  2. अब आटे में जीरा, अजवाइन और नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा सॉफ्ट न हो, क्योंकि सख्त आटा होने से भाखरी ज्यादा खस्ता बनती है.
  4. आटा गूंथने के बाद इसे गीले कपड़े से ढककर 15–20 मिनट के लिए अलग रख दें.
  5. इसके बाद आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें और बराबर आकार की लोइयां बना लें.
  6. अब गैस पर तवा गरम करें. एक लोई लेकर उसे थोड़ा मोटा बेल लें और तवे पर डालकर हल्की आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें.
  7. जब भाकरी दोनों तरफ से हल्की कुरकुरी हो जाए तो इसे उतार लें
  8. अब तैयार भाकरी पर थोड़ा देसी घी लगाएं और गरमागरम सब्जी या दही के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement