scorecardresearch
 

Egg Manchurian: क्या आपने खाया है प्रोटीन से भरपूर एग मंचूरियन? सिर्फ 15 मिनट में बनाएं कम तेल वाली टेस्टी रेसिपी

Egg Manchurian: अगर आप कम तेल में बनने वाली हेल्दी और टेस्टी रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो एग मंचूरियन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सिर्फ 15 मिनट में तैयार होने वाली ये रेसिपी प्रोटीन से भरपूर है और बिना डीप फ्राई किए भी शानदार स्वाद देती है.

Advertisement
X
एग मंचूरियन अंडों को स्टीम करके और उसे पनीर की तरह क्यूब्स में काटकर बनाया जाता है.(Photo: ITG)
एग मंचूरियन अंडों को स्टीम करके और उसे पनीर की तरह क्यूब्स में काटकर बनाया जाता है.(Photo: ITG)

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे चाइनीज फूड्स खाना पसंद न हो. नूडल्स से लेकर मंचूरियन के दीवाने चारों तरफ देखने को मिल जाएंगे. लेकिन बहुत से लोग हैं जो इन फूड्स को पसंद होने के बावजूद भी खाते नहीं हैं. क्या भी उन्हीं में से एक हैं जिन्हें मंचूरियन खाना पसंद है, लेकिन डीप फ्राइड और ज्यादा तेल वाली चीजों से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको एक रेसिपी बताने वाले हैं जो आपके बहुत काम की हो सकती है.

सोचिए, वही मंचूरियन जैसा चटपटा स्वाद, लेकिन पनीर या गोभी की जगह अंडों से बना हुआ और वो भी बिना डीप फ्राई किए. सुनने में थोड़ा अलग जरूर लगता है, लेकिन स्वाद इतना बढ़िया होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. खास बात ये है कि ये प्रोटीन से भरपूर 'एग मंचूरियन' सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाता है. इसमें तेल कम लगता है और डीप फ्राई करने की जरूरत भी नहीं पड़ती, इसलिए यह बाकी मंचूरियन के मुकाबले ज्यादा हेल्दी माना जाता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं प्रोटीन से भरपूर एग मंचूरियन.

अंडे से बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी बेस 
एग मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले 6–7 अंडे एक बाउल में तोड़ लें. ध्यान रखें कि इस समय नमक या मसाले न डालें, क्योंकि इससे अंडे में गुठलियां बन सकती हैं. पहले अंडों को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें थोड़े फ्लफी हो जाएं और मिश्रण हल्का हो जाए. इसके बाद ही इसमें नमक, काली मिर्च, बारीक कटा धनिया और 2–3 बारीक कटी हरी मिर्च डालें. ये सब डालने के बाद फिर से अच्छी तरह मिला लें.

कढ़ाई में करें स्टीम
जब अंडे का ये मिश्रण तैयार हो जाए तब एक बड़ी कड़ाही लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर गर्म होने रखें. कड़ाही के अंदर एक जाली या स्टैंड रखें और उसके ऊपर तेल लगा हुआ एक गहरा बाउल रख दें.

अब अंडे का मिश्रण बाउल में डाल दें और ढक्कन लगाकर मीडियम-लो फ्लेम पर 10–12 मिनट तक स्टीम करें. जब अंडा ऊपर से पूरी तरह सफेद हो जाए तो समझ लीजिए कि ये पक चुका है.

ठंडा करके काटें क्यूब्स
अंडे को तुरंत निकालने की कोशिश न करें. उसे पहले 1–2 मिनट तक ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद ये हल्का सिकुड़ जाता है और आप इसे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. अब इसे पनीर की तरह छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें.

मंचूरियन के लिए सब्जियां करें तैयार
अंडे को क्यूब्स में काटने के बाद आप एग मंचूरियन के लिए सब्जियां काट सकते हैं.  

  • 1 प्याज (ट्रायंगल पीस)
  • शिमला मिर्च
  • हरे प्याज का सफेद और हरा हिस्सा
  • लहसुन
  • हरी मिर्च
  • थोड़ा धनिया

ऐसे तैयार करें मंचूरियन सॉस
अब कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर उसे अच्छी तरह गर्म करें.

तेल गर्म होते ही सबसे पहले लहसुन डालें और 10 सेकंड चलाएं. इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और हरे प्याज का सफेद हिस्सा डाल दें. इन्हें ज्यादा देर तक न पकाएं, बस 30 सेकंड हल्का सा टॉस करें.

अब इसमें 2 चम्मच सोया सॉस, आधा चम्मच सफेद सिरका, रेड चिली सॉस और चिली गार्लिक सॉस डालें. इन सॉस को 20–30 सेकंड पकने दें ताकि फ्लेवर अच्छी तरह निकल आए.

ग्रेवी को करें गाढ़ा
अब इसमें थोड़ा पानी डालें और स्वाद के अनुसार नमक व काली मिर्च डाल दें. अगर हल्की मिठास पसंद है तो 1 चम्मच टोमेटो सॉस भी डाल सकते हैं.

Advertisement

इसके बाद 1 चम्मच अरारोट को पानी में घोलकर कड़ाही में डालें और ग्रेवी को थोड़ा गाढ़ा होने दें.

अब गैस बंद करें और कटे हुए अंडे के क्यूब्स इसमें डालकर हल्के हाथ से मिला दें. अगर आप ड्राई मंचूरियन बनाना चाहते हैं तो ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी रखें और अगर चावल के साथ खाना है तो इसे थोड़ा सॉसी रहने दें.

कुछ ही मिनटों में आपका कम तेल वाला, प्रोटीन से भरपूर एग मंचूरियन तैयार है. ये रेसिपी हेल्दी होने के साथ ही टेस्टी और झटपट बनने वाली है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement