scorecardresearch
 

Chilka Roti Recipe: नाश्ते में ट्राई करें झारखंड की मशहूर छिलका रोटी, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Chilka Roti Recipe: अगर आप रोजाना की रोटी से कुछ अलग, हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो झारखंड की छिलका रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. यह रोटी खाने में काफी लाजवाब होती है और इसे बनाना भी आसान है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
 झारखंड की फेमस छिलका/चिल्का रोटी रेसिपी (Photo- ITG)
झारखंड की फेमस छिलका/चिल्का रोटी रेसिपी (Photo- ITG)

Chilka Roti Recipe: जब हम रोटी की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले गेहूं के आटे से बनी गोल और नरम रोटी आती है. लेकिन रोटी की कई और भी किस्में होती हैं जैसे तंदूरी रोटी, मिस्सी रोटी, मक्के की रोटी और अक्की रोटी आदि. क्या आपने कभी ऐसी रोटी के बारे में सोचा है जिसका टेक्सचर डोसा जैसा हो. यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है. यह खास रोटी झारखंड में काफी फेमस है. इसे छिलका (चिल्का) रोटी कहा जाता है और इसका स्वाद बहुत ही अलग और लाजवाब होता है. 

इसे आप नाश्ते या हल्के डिनर में आसानी से बना सकते हैं. चावल और चने दाल से बनने वाली यह रोटी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि हेल्दी भी होती है. अगर आप नए-नए खाने ट्राई करना पसंद करते हैं तो यह रोटी आपको जरूर पसंद आएगी. आइए जानते हैं कि छिलका रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1/2 कप चावल
3/4 कप चना दाल
तेल सेंकने के लिए 
नमक स्वादानुसार

छिलका रोटी बनाते कैसे हैं?

  1. छिलका रोटी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और चने की दाल को एक बर्तन में डालकर रातभर पानी में भिगो दें. 
  2. सुबह पानी निकालकर दोनों को अच्छे से छान लें और मिक्सर ग्राइंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालें और इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लें.
  3. इसके बाद एक नॉनस्टिक तवा मीडियम गैस पर गर्म करें और हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें. 
  4. अब चम्मच या छोटी कटोरी की मदद से तैयार पेस्ट को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें. इसे हल्का सुनहरा और नीचे से पकने तक सेंकें.
  5. फिर रोटी को पलट दें और दूसरी तरफ भी थोड़ा तेल लगाकर अच्छी तरह सुनहरा होने तक सेंक लें. 
  6. इसी तरह बाकी पेस्ट से भी सारी चिल्का रोटियां तैयार कर लें. तैयार रोटियों को गर्मागर्म चटनी या दही के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement