scorecardresearch
 

Bihari Style Ghugni Recipe: नाश्ते में काले चने से बनाएं बिहारी स्टाइल घुघनी, इसका चटपटा स्वाद जीत लेगा सबका दिल

Bihari Style Chane ki Ghugni Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा और देसी नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो बिहारी स्टाइल काले चने की घुघनी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह खाने में बहुत टेस्टी होती है और इसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं. आज हम आपको काले चने की घुघनी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
बिहारी स्टाइल काले चने की घुघनी रेसिपी (Photo-ITG)
बिहारी स्टाइल काले चने की घुघनी रेसिपी (Photo-ITG)

Bihari Style Chane ki Ghugni Recipe: भारत विविधताओं का देश है और यह विविधता यहां के खान-पान में साफ नजर आती है. यहां के हर राज्य और शहर की अपनी एक खास पहचान और स्वाद है. ऐसी ही बिहार में एक मशहूर डिश है काले चने की घुघनी जो खाने में चटपटी और बनाने में काफी आसान है. काले चने से बनी घुघनी का देसी  और चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है.

इसे आप शाम के नाश्ते में चूड़ा (पोहा) या मुरमुरे के साथ खा सकते हैं, या फिर लंच और डिनर में पूड़ी, चावल या पराठा के साथ भी परोस सकते हैं. अगर आप भी रोज के खाने से अलग कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो बिहारी स्टाइल घुघनी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं कि काले चने का घुघनी कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

250 ग्राम काले चने 
250 ग्राम प्याज (लच्छेदार कटा हुआ)
250 ग्राम टमाटर (बारीक कटा हुआ)
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
गरम मसाला स्वादानुसार
सरसों का तेल जरूरत अनुसार
2-3 साबुत लाल मिर्च 
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया सजावट के लिए

काले चने से बिहारी स्टाइल की घुघनी कैसे बनाएं?

  1. घुघनी बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें. सुबह इन्हें साफ पानी से धोकर अलग रख लें.
  2. एक प्रेशर कुकर लें. इसमें भीगे हुए चने, सरसों का तेल, कटा हुआ प्याज और टमाटर डाल दें.
  3. अब इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, साबुत लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  4. इन सभी चीजों को हाथों या चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें. कुकर का ढक्कन बंद करें और इसे गैस पर चढ़ा दें. 4 से 6 सीटी आने तक इसे पकने दें.
  5. जब कुकर की गैस निकल जाए और सीटी ठंडी हो जाए तो ढक्कन खोलें. गैस फिर से जलाएं और चने को तब तक भूनें जब तक कि सारा पानी सूख न जाए और मसाला गाढ़ा न हो जाए.
  6. जब घुघनी पूरी तरह ड्राई (सूखी) दिखने लगे तो गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें.
  7. यह घुघनी शाम के नाश्ते या हल्के डिनर के लिए बेस्ट है. इसे आप चूड़ा (पोहा) या  मुरमुरे के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement