अक्सर घरों में कच्चे केले की सब्जी या कटलेट बनते रहते हैं, जो खाने में लोगों को बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. कच्चे केले के कोफ्तों से लेकर कच्चे केले के टूक तक सोद बड़े ही चाव से खाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी केले के फूल की सब्जी खाई है? जी हां, केले के फूल की सब्जी. सुनने में भले थोड़ा अलग लगे, लेकिन ये डिश इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग आलू और पनीर जैसी सब्जियां भूल जाते हैं.
केले के फूलों की सब्जी स्वाद और सेहत दोनों में जबरदस्त मानी जाती है. ये पिछले कई दशकों से गांवों और कई राज्यों में बनाई जा रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि केले के फूल का स्वाद तो कड़वा होता है फिर इसकी सब्जी स्वादिष्ट कैसे बनेगी तो बता दें, कि अगर सही तरीके से बनाया जाए तो केले के फूल की कड़वाहट भी गायब हो जाती है और सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं केले के फूल की स्वाद से भरी सब्जी.
इंग्रेडिएंट्स:
केले के फूल की सफाई कैसे करें?
केले के फूल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले उसकी सफाई करनी जरूरी है. इसके लिए केले के फूल की ऊपर वाली गहरे रंग की पत्तियां हटाएं. अंदर निकलने वाले छोटे फूलों में से सख्त डंडी और पतली ट्रांसपेरेंट लेयर निकाल दें. अब इन्हें बारीक काट लें और हल्दी-नमक वाले पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि कड़वाहट कम हो जाए.
बनाने का तरीका:
1. केले के फूलों की सब्जी बनाने के लिए कटे हुए फूलों को हल्का उबाल लें.
2. जब ये अच्छे से उबल जाएं तब कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा डालें. इसके बाद इसमें प्याज डालकर हल्की गोल्डन होने तक भूनें.
3. प्याज भुन जाने के बाद फिर अदरक-लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर डालकर मसाला तैयार करें. जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो उसमें उबले हुए केले के फूल डाल दें.
4. अब हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और लाल मिर्च डालकर कुछ मिनट तक अच्छे से पकाएं.
5. आखिर में थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें. गर्मागर्म केले के फूल की स्वादिष्ट मसालेदार सब्जी तैयार है.
रोटी-चावल दोनों के साथ लगती है शानदार
ये सब्जी रोटी, पराठा या फिर चावल किसी के साथ भी खूब स्वादिष्ट लगती है. कई जगहों पर लोग केले के फूल से पकौड़े और कटलेट भी बनाते हैं. अगर आप रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार केले के फूल की ये अनोखी रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं.