scorecardresearch
 

Arhar Dal Khichdi Recipe: वजन घटाना है तो ट्राई करें अरहर दाल की खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Arhar Dal Khichdi Recipe: अरहर दाल, जिसे तुअर दाल भी कहा जाता है, सालों से भारतीय रसोई का हिस्सा रही है. यह जल्दी पक जाती है और चावल के साथ अच्छे से मिल जाती है. आज हम इस खबर में आपको अरहर दाल से हेल्दी और टेस्टी खिचड़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
वजन घटाना है तो ट्राई करें अरहर दाल की खिचड़ी, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- Getty Image)
वजन घटाना है तो ट्राई करें अरहर दाल की खिचड़ी, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- Getty Image)

Arhar Dal Khichdi Recipe: अगर आप खाने में कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो अरहर (तुअर) दाल की खिचड़ी से बेहतर शायद ही कुछ होगा. यह पेट के लिए हल्की होती है और बहुत कम समय में आसानी से बन जाती है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर अरहर दाल में कैलोरी बहुत कम होती है और इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है. यही वजह है कि यह वजन घटाने वालों के लिए हेल्दी खाना माना जाता है है.

अरहर दाल की खिचड़ी पचाने में भी आसान होती है, इसलिए इसे अक्सर बीमारी के बाद या मौसम बदलने पर खाने की सलाह दी जाती है. इसमें जीरा, हींग और हल्दी का हल्का तड़का डाइजेशन को बेहतर बनाता है. दही, अचार या थोड़े से घी के साथ इसे खाने से यह एक बैलेंस डाइट बन जाती है. आइए जानते हैं कि अरहर दाल की खिचड़ी बनाने के लिए कौन-कौन सी इंग्रेडिएंट्स चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (2 लोगों के लिए)

½ कप अरहर दाल 

¼ कप चावल  

 3 कप पानी 

1 चम्मच घी 

 ½ चम्मच जीरा 

 एक चुटकी हींग 

¼ चम्मच हल्दी 

1 चम्मच कद्दूकस किया अदरक 

नमक स्वाद अनुसार

½ कप मिक्स सब्जियां (गाजर, बीन्स, लौकी ऑप्शनल)

1 चम्मच कटा हरा धनिया 

अरहर दाल की खिचड़ी बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले अरहर दाल और चावल को अच्छे से धो लें.
  2. कुकर में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें.
  3. जीरा चटकने लगे तो हींग और अदरक डालकर हल्का भूनें.
  4. अब हल्दी और सब्जियां डालकर हल्का मिलाएं.
  5. इसमें दाल और चावल डालें और एक बार चलाएं.
  6. पानी और नमक डालकर कुकर बंद कर दें.
  7. गैस को मीडियम कर दें और 3 सीटी आने तक पकाएं.
  8. कुकर को अपने आप खुलने दें, फिर खिचड़ी को अच्छी तरह मिला लें.
  9. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें.
  10. यह खिचड़ी हल्की भी है, टेस्टी भी और वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतरीन देसी ऑप्शन भी.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement