scorecardresearch
 

Rava Kachori Recipe: स्नैक्स में खाना हो कुछ स्पेशल तो बनाएं स्वादिष्ट रवा कचौड़ी

क्रिस्पी कुरकुरी रवा कचौड़ी का स्वाद बेहद उम्दा लगता है. रायते और गरमागरम आलू की सब्जी के साथ यह काफी टेस्टी लगती है. आपको इसका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए. आइए जानते हैं रेसिपी-

Advertisement
X
rava kachori recipe
rava kachori recipe

Rava Kachori Recipe: रवा कचौड़ी एक लजीज़ और पौष्टिक नाश्ता है, जिसे आप अपने परिवार और मेहमानों को घर पर आसानी से बनाकर खिला सकते हैं. अगर आप शाम को स्नैक्स में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं. तो आप फटाफट इसे बना सकते हैं. बच्चे-बड़े सभी इसे शौक से खाते हैं. आप कचौड़ी को हरी या मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-

Rava Kachori ingredients: सामग्री

  • 1 कप रवा (सूजी)
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • 1/4 चम्मच हींग 
  • तेल (तलने के लिए)
  • 1 कप पानी 
  • नमक स्वादानुसार
  • भरने के लिए-
  • 1/2 कप उबले हुए आलू (कुचले हुए)
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/4 चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक

How to make rava kachori: रवा कचौड़ी बनाने की विधि:

एक बड़ी कढ़ाही में तेल गर्म करें. फिर उसमें अजवाइन और हींग डालकर चटकने दें. अब इसमें सूजी (रवा) डालकर मध्यम आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भूने. इसके बाद 1 कप गर्म पानी में स्वादानुसार नमक मिलाएं और इसे धीरे-धीरे सूजी में डालकर नरम होने तक गूंथें.

यूं तैयार करें रवा कचौड़ी की स्टफिंग

अब स्टफिंग तैयार करने के लिए गैस पर कढ़ाही रखकर उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालें, अब इसमें 1/4 चम्मच जीरा, अजवाइन, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर इन सबको हल्का भूनें.  इसके बाद मसाले में उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर मिलाएं और 3-4 मिनट तक भूनें. अब गुथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें. लोई को थोड़ा फैलाकर इसके बीच में स्टफिंग कर लें. 

Advertisement

इसे चारों तरफ से बंद करके कचौड़ी का आकार बना लें. इस तरह सभी कचौड़ियां तैयार कर लें. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें तैयार किए गए रवा कचौड़ी को डालकर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें. तैयार है आपकी स्वादिष्ट रवा कचौड़ी. इसे गरमा-गरम मीठी चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें.

 

TOPICS:
Advertisement
Advertisement