scorecardresearch
 

सावधान! करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

करेला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कुछ चीजों के साथ खाने से फायदे की जगह नुकासान भी हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें करेले के साथ खाने से बचना चाहिए.

Advertisement
X
सेहत के लिए वरदान है करेला, लेकिन इन चीजों के साथं भूलकर भी न खाएं (Photo-Pexels)
सेहत के लिए वरदान है करेला, लेकिन इन चीजों के साथं भूलकर भी न खाएं (Photo-Pexels)

करेला भले ही स्वाद में कड़वा लगता हो लेकिन इसके फायदे बहुत ज्यादा होते हैं. इसमें विटामिन C, आयरन, जिंक, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा यह वजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें करेले के साथ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए इनका ध्यान रखना जरूरी है.

दूध
दूध को हमेशा हेल्दी माना जाता है लेकिन अगर आप करेले की सब्जी खाने के बाद या उसका जूस पीने के बाद दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इन दोनों को साथ में लेने से कब्ज या पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है.

आम 
गर्मियों में आम खाना सभी को पसंद होता है लेकिन करेले के साथ आम खाना नुकसानदायक हो सकता है. इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, जलन और मतली हो सकती है. 

दही 
करेला और दही दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इन्हें एक साथ खाना सही नहीं माना जाता. इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए करेले के साथ दही खाने से बचना चाहिए.

मूली 
करेले की सब्जी खाने के बाद मूली नहीं खानी चाहिए. दोनों की तासीर अलग होती है, जिससे इसका सीधा डाइजेशन सिस्टम पर पर पड़ता है, जिससे कफ बनने, गैस की समस्या, पेट फूलना और भारीपन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. 

Advertisement

भिंडी 
अगर आप भिंडी और करेले की सब्जी साथ में खाते हैं तो इससे पेट खराब हो सकता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इन दोनों को एक-साथ खाने से बचें.

कुल मिलाकर, करेला सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन सही फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. अगर इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए, तो इसके फायदे कम हो सकते हैं और सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि करेला खाते समय इन चीजों से दूरी बनाए रखें, ताकि आप इसके पूरे पोषण और फायदों का लाभ उठा सकें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement