scorecardresearch
 

Sobhita Dulipala: लाल साड़ी पहन एक बार फिर दुल्हन सी सजीं शोभिता धूलिपाला, चेहरे पर दिखा नूर

Sobhita Dulipala: शादी के बाद पहला पोंगल सेलिब्रेट करने के लिए शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य ने एक दम सिंपल मगर पारंपरिक लुक में नजर आए. जहां शोभिता ने सूती साड़ी पहनी, वहीं नागा चैतन्य को कुर्ता पहने देखा गया.

Advertisement
X
शादी के बाद पहले पोंगल पर दुल्हन सी सजीं शोभिता
शादी के बाद पहले पोंगल पर दुल्हन सी सजीं शोभिता

पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला एक बार सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति नागा चैतन्य के साथ पहला पोंगल सेलिब्रेट किया. शादी में एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनने वाली शोभिता ने पोंगल पर भी साड़ी लुक फ्लॉन्ट किया. पोंगल सेलिब्रेट करने के लिए न्यूलीवेड कपल एक दम सिंपल मगर पारंपरिक लुक में नजर आया. जहां शोभिता ने सूती साड़ी पहनी, वहीं नागा चैतन्य को कुर्ता पहने देखा गया. चलिए दोनों के लुक को डिकोड करते हैं. 

रेड साड़ी में दुल्हन की तरह सजीं शोभिता
शा्दी के बाद पहला पोंगल सेलिब्रेट करने के लिए शोभिता ने एक बार फिर क्लासिक लुक अपनाते हुए कॉटन फैब्रिक की साउथ इंडियन इंस्पायर्ड साड़ी पहनी. उन्होंने इस स्पेशल ओकेजन के लिए ब्राइट रेड कलर की साड़ी पहनी, जिस पर   जरी का गोल्डन काम था जो उसे साउथ इंडियन टच दे रहा था. शोभिता ने साड़ी को गोल्डन कलर के सिंपल ब्लाउज के साथ पेयर किया. उनके इस ब्लाउज की हाफ स्लीव्स पर भी गोल्डन कलर का चमकदार बॉर्डर था, जो इसे साड़ी के बॉर्डर से मैच कर रहा था.

गोल्ड जूलरी ने लुक को बनाया आकर्षक
शोभिता ने साड़ी को फॉल ऑन पल्लू के साथ सिंपल स्टाइल से ड्रेप किया हुआ था. एक्ट्रेस ने इस साड़ी को गोल्ड नेकलेस और झुमकों के साथ पेयर किया, जो उन्हें परफेक्ट साउथ इंडियन ब्राइड लुक दे रहा था. शोभिता की गोल्ड जूलरी उनकी साड़ी को और ज्यादा आकर्षक बना रही थी. नेकलेस पहनने के साथ ही शोभिता के गले में उनका मंगलसूत्र भी नजर आया.

Advertisement

मिनिमल मेकअप में दिखीं शोभिता
एक्ट्रेस ने अपने लुक की तरह ही मेकअप को भी सिंपल रखा और नैचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट की. अपने बालों को जूड़े में बांधकर और थोड़ा सा सिन्दूर लगाकर, शोभिता ने अपने लुक को कंप्लीट किया. वहीं अगर बात नागा चैतन्य की करें तो उन्हें गोल्डन कुर्ता, वाइट चूड़ीदार पजामी पहने स्पॉट किया गया, जिसमें वह बहुत हैंडसम लगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement