scorecardresearch
 

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत का स्टाइलिश अंदाज, हॉल्टर नेक मरून ड्रेस में बिखेरा जलवा

Rakul Preet Singh: प्रमोशन इवेंट में रकुल अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रही. इस थाई-हाई स्लिट वाली ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस ललग रही थीं.

Advertisement
X
Rakul Preet Singh Fashion
Rakul Preet Singh Fashion

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने ग्लैमरस अंदाज से हमेशा फैन्स का ध्यान खींच लेती हैं. अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ वह बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. कुछ समय पहले रकुल को अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की दुल्हन' के प्रमोशन इवेंट के दौरान मुंबई में बेहद स्टनिंग लुक में स्पॉट किया गया. मरून ड्रेस में उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा था. अगर आप भी मरून कलर की ड्रेस लेने की सोच रही हैं तो रकुल के आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं.

हाई-स्लिट ड्रेस में रकुल का स्टनिंग लुक

हाल ही में एक्ट्रेस को एक खूबसूरत फुल-लेंथ मरून ड्रेस में देखा गया. यह ड्रेस बेहद सिंपल और एलीगेंट थी, लेकिन इसका हॉल्टर नेक और डीप नेक कट इसे खास बना रहा था. इस आउटफिट में उनके कर्व्स बेहतरीन तरीके से हाईलाइट हो रहे थे. ड्रेस का सबसे खास हिस्सा था थाई-हाई स्लिट, जिससे उनका लुक और भी स्टाइलिश लग रहा था. आगे की ओर प्लीटेड डिजाइन इस ड्रेस में चार चांद लगा रहा था.  

एक्सेसरीज और फुटवियर  

इस सोबर और स्टाइलिश ड्रेस के साथ रकुल ने परफेक्ट एक्सेसरीज़ कैरी कीं. उन्होंने लंबा मोतियों वाल नेकलेस पहना, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था, साथ ही चोकर स्टाइल नेकलेस से उन्होंने अपने लुक को और निखारा. उन्होंने उंगलियों में सोने की खूबसूरत अंगूठियां पहनीं, जिससे उन्हें एक क्लासी टच मिला. अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्डन फ्लैट्स पहने, जो उनके आउटफिट के साथ शानदार तरीके से मैच कर रहे थे.  

Advertisement

ग्लैमरस मेकअप और हेयरस्टाइल  

मेकअप की बात करें तो, एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर लाइट और ग्लोइंग बेस अप्लाई किया. उन्होंने हल्का कॉन्टूर किया, जिससे उनके फीचर्स और उभरकर आए. साथ ही सॉफ्ट पिंक ब्लश, ब्राउन आईशैडो और स्मज्ड काजल से अपनी आंखों को खूबसूरती से डिफाइन किया. म्यूटेड पिंक लिपस्टिक उनके लुक को और निखार रही थी. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सेंटर-पार्टेड पोनीटेल बनाई, जिससे उनका लुक बेहद क्लासी और एलीगेंट लग रहा था.  
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement