scorecardresearch
 

अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक की मांग में भरा सिंदूर, शादी की अनसीन फोटोज में दिखा 'मिसेज तेंदुलकर' का रॉयल लुक!

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक 5 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंध गए हैं. लाल नौवारी साड़ी में सजी सानिया और डिजाइनर शेरवानी में अर्जुन की अनसीन वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल का शाही अंदाज नजर आ रहा है.

Advertisement
X
अर्जुन तेंदुलकर अपनी पत्नी सानिया चंडोक के साथ हंसते हुए पोज देते दिखे. (Photo: ITG)
अर्जुन तेंदुलकर अपनी पत्नी सानिया चंडोक के साथ हंसते हुए पोज देते दिखे. (Photo: ITG)

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. दरअलस, सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंजुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं. अर्जुन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ 5 मार्च 2026 को सात फेरे लेकर उन्हें हमेशा के लिए 'मिसेज तेंदुलकर' बना लिया है.

दोनों की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बीच शादी की कुछ अनसीन फोटोज भी सामने आई हैं, जिनमें दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे को निहारते हुए हंसते देखा जा सकता है. इसके साथ ही अर्जुन-सानिया की मांग में सिंदूर भी भरते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों में कपल किसी शाही जोड़ी से कम नहीं लग रहा है.

मांग में सिंदूर और चेहरे पर मुस्कान: सानिया बनीं तेंदुलकर खानदान की बहू
वायरल हो रही शादी की तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की है जब अर्जुन तेंदुलकर अपनी दुल्हन सानिया की मांग में सिंदूर भर रहे हैं. लाल जोड़े में सजी सानिया के चेहरे की खुशी और अर्जुन का उनके प्रति प्यार फैंस का दिल जीत रहा है. तेंदुलकर परिवार की इस 'ग्रैंड वेडिंग' की हर फोटो में सादगी और रॉयल्टी का एक खास कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.

Advertisement

लाल नौवारी साड़ी में 'अप्सरा' जैसी दिखीं सानिया चंडोक
शादी के इस खास मौके पर सानिया चंडोक ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने मशहूर डिजाइनर Tarun Tahiliani की डिजाइन की हुई सुर्ख लाल रंग की हैवी वर्क वाली साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल नौवारी स्टाइल में ड्रेप किया था. ये स्टाइल उनके पूरे ब्राइडल लुक को बेहद खास और रॉयल बना रहा था.

सानिया ने अपने दुल्हन लुक को कंप्लीट करने के लिए पन्ना (एमराल्ड) और कुंदन का खूबसूरत चोकर सेट पहना था. इसके साथ ही उन्होंने साथ में मैचिंग मांग टीका लगाया था, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहा था. वहीं उन्होंने हाथों में हरी चूड़ियां और चूड़ा पहना था, जो उन्हें एक परफेक्ट ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन दुल्हन बना रहा था.

सानिया के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्हें अपने बालों को मिडिल पार्टिंग करते हुए खुला रखा और पीछे गुलाब के फूल लगाकर अपने ब्राइडल लुक में चार-चांद लगाए.

डिजाइनर शेरवानी में अर्जुन का रॉयल 'स्वैग'
दूल्हे राजा अर्जुन तेंदुलकर अपने वेडिंग लुक में बेहद हैंडसम और ग्रेसफुल नजर आए. अर्जुन ने मशहूर डिजाइनर मनीश मल्होत्रा की डिजाइन की हुई गहरे लाल (मैरून-रेड) कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी थी, जो उनके लुक को रॉयल टच दे रही थी.

Advertisement

अर्जुन की शेरवानी पर सफेद और गोल्डन धागों से की गई बारीक कढ़ाई की गई थी, जो इसे और भी खास बना रही थी. अर्जुन ने इस शेरवानी को ऑफ-वाइट पायजामे और मैचिंग मोजरी के साथ पेयर किया था, जिससे उनका पूरा वेडिंग लुक बेहद क्लासी और शाही नजर आ रहा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement