scorecardresearch
 

SC कोलेजियम ने तीसरी बार की कर्नाटक HC में जज के लिए नागेंद्र के नाम की सिफारिश

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को विभिन्न हाई कोर्ट के जजों के रूप में सात न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं की पदोन्नति की सिफारिश की है. कॉलेजियम के प्रस्ताव में कर्नाटक HC में जज के लिए नागेंद्र रामचंद्र के नाम की तीसरी बार सिफारिश की गई है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर.
सांकेतिक तस्वीर.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को बैठक में तीसरी बार अधिवक्ता नागेंद्र रामचंद्र नाइक के नाम की कर्नाटक हाईकोर्ट के जज के रूप में सिफारिश की है. इससे पहले दो बार केंद्र सरकार नागेंद्र के नाम पर आपत्ति जताकर फाइल लौटा चुका है. कॉलेजियम ने बैठक में विभिन्न हाईकोर्ट के जजों के रूप में सात न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं को पदोन्नति देने की सिफारिश भी की गई है. 

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने तीसरी बार नाइक के नाम की सिफारिश की है. जबकि नाइक की पदोन्नति पर केंद्र दो बार आपत्ति जता चुका है. उनके नाम की सिफारिश पहले मार्च 2021 और फिर सितंबर 2021 में की गई थी. इसके अलावा, कॉलेजियम ने वकील नीला केदार गोखले को बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. उन्होंने 2018 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित का प्रतिनिधित्व किया था.

कॉलेजियम ने दो न्यायिक अधिकारियों को पी. वेंकट ज्योतिर्मय और वी. गोपालकृष्ण राव के नाम को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में जज के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव की भी सिफारिश की है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कॉलेजियम ने अपनी बैठक में न्यायिक अधिकारियों रामचंद्र दत्तात्रेय हड्डर और वेंकटेश नाइक थावरया नाइक को कर्नाटक हाई कोर्ट में जज के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

Advertisement

प्रस्ताव में कहा गया है- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 जनवरी, 2023 को हुई अपनी बैठक में पुनर्विचार पर नागेंद्र रामचंद्र नाइक (अधिवक्ता) को कर्नाटक हाईकोर्ट में जज के रूप में पदोन्नत करने की अपनी पहले की सिफारिश को दोहराने का फैसला लिया है. एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने वकील नीला केदार गोखले को बॉम्बे हाई कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

न्यायिक अधिकारी मृदुल कुमार कलिता को गुवाहाटी हाई कोर्ट में जज के रूप में पदोन्नत करने की भी सिफारिश की. मणिपुर हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों अरिबम गुनेश्वर शर्मा और गोलमेई गैफुलशिलु काबुई को जज के रूप में पदोन्नति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी.

 

Advertisement
Advertisement