scorecardresearch
 

कर्नाटक में अस्पताल हादसे के बाद सरकार का फैसला... राज्य के अस्पतालों का होगा सेफ्टी ऑडिट

बेंगलुरु के बॉवरिंग अस्पताल में दीवार गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस घटना के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरणप्रकाश आर. पाटिल ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की इमारतों और चहारदीवारी का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
X
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की है 5 लाख के मुआवज़े की घोषणा. (File Photo: ITG)
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की है 5 लाख के मुआवज़े की घोषणा. (File Photo: ITG)

बेंगलुरु में श्री अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल (पूर्व में बॉवरिंग अस्पताल) की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत के बाद कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरणप्रकाश आर. पाटिल ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की इमारतों और चहारदीवारी का सेफ्टी ऑडिट कराने का आदेश दिया है.

मंत्री गुरुवार को हादसे वाली जगह पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों और डॉक्टरों से पूरी घटना की जानकारी ली. दरअसल, बुधवार की शाम भारी बारिश के दौरान अस्पताल की दीवार गिर गई थी, जिसमें सात लोगों की जान चली गई.

डॉ. पाटिल ने कहा कि इस हादसे की जांच लोक निर्माण विभाग (PWD) के चीफ इंजीनियर की अगुवाई में कराई जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: MP: सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से 5वीं के छात्र की मौत, खदान की ब्लास्टिंग ने खोखली की इमारत, मां का इकलौता सहारा छिना

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल और विक्टोरिया अस्पताल समेत राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की इमारतों और दीवारों की टीम जांच करेगी. इसका मकसद यह तय करना है कि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो.

Advertisement

चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास मंत्री डॉ. शरणप्रकाश आर. पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी अस्पताल भवनों का जायजा लें और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें. मंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठा रही है.

इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान कर चुके हैं. वहीं, घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. सरकार का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement