scorecardresearch
 

Desi Jokes: शादी की पहली रात पति ने कही ऐसी बात, सुनकर भागी पत्नी! पढ़ें वायरल चुटकुले

Viral Jokes: हंसना-मुस्कुराना और ठहाके लगाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज फिर हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स. जिन्हें पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके.

Advertisement
X
Latest Hindi Jokes
Latest Hindi Jokes

> शादी की पहली रात जब पत्नी घर में आई तो पति को समझ नहीं आ रहा था कि क्या बात करें.
थोड़ी देर बाद उसने कहा- आप घर पर बताकर तो आईं हैं ना कि आज रात यहीं रुकने वाली हैं!!

 

> टीटू की पत्नी- पानी पिला दो. 
टीटू- क्यों ना चिकन बिरयानी खिलाऊं?
पत्नी- मुंह में पानी आ गया.
टीटू- बस इसी पानी से प्यास बुझा ले...!!!

 

> फोन पर 
मिंकी- कौन हो तुम?
भोलू- हसरत तुम्हारी.
मिंकी- करते हो क्या तुम?
भोलू- पूजा तुम्हारी
मिंकी- क्या चाहते हो?
भोलू- मोहब्बत तुम्हारी…
मिंकी- पछताओंगे तुम…
भोलू- किस्मत हमारी…
मिंकी- मैरिड हूं मैं.
भोलू- अरे ओ पागल नारी...पहले ही बक देती ये बात सारी…
खामख़ा एनर्जी वेस्ट कर दी हमारी!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> एक बजुर्ग महिला- ए लड़के ऐसे लहरा के बाइक क्यों चलाता है?
ऐसा लगता है जैसे कोई इच्छाधारी नाग अपनी नागिन की मौत का बदला लेने जा रहा हो!

 

> जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी...बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं.
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है.
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा..!!

Advertisement

 

> पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी.
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था ना, उसकी बीवी का हाथ.
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement