scorecardresearch
 

Funny Jokes: जब दो पागलों ने बनाया पागलखाने से भागने का प्लान, चुटकुला पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Hindi Jokes: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज (11 मार्च) हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
JOKES
JOKES

> चिंटू- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए, वह बर्तन फेंककर मारती है
मिंटू- अभी मार रही है या पहले से
चिंटू- 5 साल पहले से
मिंटू- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
चिंटू- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है...

 

> पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं
धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं?
महिला- पति का...

 

> पिता- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना
कुछ दिन बाद....
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र, तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो.....

 

> सोनू और बंटी में एक बार बहस हुई
सोनू- मेरे दादा जी इतने अमीर और भुलक्कड़ थे 
कि लाठी बिस्तर पर रखकर खुद कोने में सो जाते थे।
बंटी- अबे ये तो कुछ भी नहीं
सोनू- कैसे?
बंटी- मेरे दादा इतने अमीर और भुलक्कड़ थे कि पान चबाकर बिस्तर पर थूकते और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे

 

> गप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे
गप्पू बेहोश!

Advertisement

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धोकर तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है?
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है?
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पर लाठी चार्ज करने जा रहा हूं

 

> एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!!
पंडित जी हो गए बेहोश!

 

> दो पागलों ने पागलखाने से भागने का प्लान बनाया
पहला- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़कर मार देंगे और भाग जाएंगे
दूसरा- हां आइडिया अच्छा है
अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
पहला- अरे यार ये चौकीदार कहां गया.. अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक आज भाग सकते थे
दूसरा- कोई नहीं यार चलो कल try करते हैं...

 

> आर्मी ट्रेनिंग के दौरान, अफसर ने पूछा- ये हाथ में क्या है?
सुरेश- सर, बन्दूक है
अफसर- ये बन्दूक नहीं, तुम्हारी इज़्ज़त है, शान है, ये तुम्हारी मां है 
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा- ये हाथ में क्या है?
रमेश- सर ये सुरेश की मां है, उसकी इज़्ज़त है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी
सर बेहोश!

Advertisement

 

> मालिक ने नौकर से कहा- मच्छर मार दो
नौकर आलस में था
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर ने मालिक से कहा- मच्छर तो मार दिये
ये तो उनकी विधवा पत्नियों के रोने की आवाज है.....

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement