scorecardresearch
 

आखिर स्टूडेंट ने ऐसा क्या किया कि मास्टरजी को पड़ा दिल का दौड़ा? पढ़िए Vira Jokes, लीजिए मजे

दिनभर की भागदौड़ और तनाव के बीच कुछ मजेदार जोक्स या चुटकुले पढ़ने से चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. हंसने से मन हल्का महसूस होता है और मूड भी पहले से बेहतर हो जाता है. हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

>मास्टर जी को दिल का दौरा पड़ गया,
कारण- प्रैक्टिकल कॉपी साइन करवाने वाले भीड़ में घुसकर,
एक स्टूडेंट ने उनकी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली.

 

>एक कजूंस ने अखबार में विज्ञापन दिया...
मिठाई की दुकान के लिए हेल्पर चाहिए.
योग्यता- डायबिटीज अनिवार्य

 

>गोलू समोसे को खोलकर
अंदर का मसाला ही खा रहा था.
संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
पप्पू- अरे मैं बीमार हूं न...
इसलिए डॉक्टर ने बहार की चीज खाने से मना किया है.

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 

>नोनू बहुत दुखी था. किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो...
नोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपए उधार दिए थे.
अब उसे पहचान ही नहीं पा रहा हूं...

 

>मैंने गर्लफ्रेंड की जासूसी करने के लिए,
एक दोस्त को उसका नंबर दिया था.
आज उन दोनों की शादी का कार्ड आया है,
भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा.

Advertisement

 

>गोलू- मम्मी, आज मैंने एक लड़के को खूब मारा है.
मम्मी- क्यों?
गोलू- उसने मेरा पेन चुरा लिया था और मांगने पर भी नहीं दे रहा था.
मम्मी- लेकिन, तुम तो अपना पेन आज घर ही भूल गए थे.

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement