scorecardresearch
 

Mazedar Jokes: जज ने पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों चाहिए? बुजुर्ग महिला का जवाब सुनकर खूब हंसेंगे आप

जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ जाती है. हल्की सी मुस्कुराहट किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है. इसलिए हंसना सेहत के लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है. आज (09 अप्रैल) हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
JOKES
JOKES

> पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो.
पत्नी - थैंक्स.
पति - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो.
पत्नी - थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं.

 

> दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा - क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
उसने जवाब दिया- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.

 

> जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं.
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं.

 

> लड़का- मैं उस लड़की से शादी करुंगा,
जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो.
प्रेमिका- मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं.

Advertisement

 

> एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मैनेजर से कहा, पैसे तो नहीं हैं
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया
इसे कहते हैं...
बिना एमबीए के फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> सेल्समैन - सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
रवि - नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते.
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा.
जवाब सुनकर सेल्समैन बेहोश.

 

> टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो?
बच्चा- मम्मी-पापा लड़ रहे थे.
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए?
बच्चा- मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास.
टीचर को लगा झटका!

 

> टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया, 
टीटी- टिकट दिखा, 
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं, 
टीटी- क्या सबूत है? 
चिंटू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है.

 

> पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
पति - ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं.

Advertisement

 

> टीचर- कल क्यों नहीं आया?
चिंटू- नहीं बताऊंगा
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
चिंटू- Valentine Day पर गर्लफ्रेंड के साथ था,
टीचर- इतना छोटा होकर भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?
चिंटू- आपकी बेटी,
टीचर बेहोश.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

    ---- समाप्त ----

    Advertisement
    Advertisement