scorecardresearch
 

Jokes: शादी की सालगिरह पर पत्नी ने कर दी पति की कुटाई, वजह जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Desi Viral Jokes: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
Jokes
Jokes

> शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली -
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगाकर ले जाए तो आप क्या करेंगे...?
पति - हट पगली, कैसे सवाल पूछती है...?
पत्नी - बताओ ना जानू...
पति - मैं बोलूंगा भाई भगाकर क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ,
मैं रोक थोड़ी रहा हूं...!!!
फिर पति देव की हुई जोरदार कुटाई!

 

> डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? 
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं,
आपकी फ्री में खोद दूंगा!

 

> टीचर- गप्पू तुमने आज फिर अपना होमवर्क नहीं किया, बोलों तुम्हें क्या सजा दूं?
गप्पू- टीचर वो मेरे बगल वाली लड़की ने भी होमवर्क नहीं किया है, हम दोनों को एक साथ बाथरुम में बंद कर दो!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

> बंटी- तुम इतनी देर से कीबोर्ड में क्या ढूंढ रहे हो?
संजू- इस कीबोर्ड में एनी का बटन ढूंढ रहा हूं, ऑनस्क्रीन लिखा है प्रेस एनी की टू स्टार्ट

 

> घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं समझ में नहीं आता है क्या?

Advertisement

 

> लड़का- क्यूं रो रही हो? 
लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं.
लड़का- बता कितने आए हैं? 
लड़की- सिर्फ 80% लड़का. 
लड़का-अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं.

 

> शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे.
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement