scorecardresearch
 

Desi Jokes: लड़के ने ब्रिटिश भाषा में दिया ऐसा जवाब, सुनते ही बॉस हो गया बेहोश

हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों हेल्दी रहते हैं. हंसना अच्छी सेहत के लिए थेरेपी से कम नहीं होता. हंसने और मुस्कुराने से इंसान टेंशन जैसी गंभीर परेशानी से बच सकता है. आइए पढ़ते हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले.

Advertisement
X
जोक्स और चुटकुले
जोक्स और चुटकुले

इंटरव्यू में बॉस ने पूछा - क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? 
लड़का- हां.
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ.
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन.
बॉस बेहोश!
 

लड़की का एक्सीडेंट हो गया.
डॉक्टर – आपके पैर खराब हो गए हैं.
लड़की – क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर – नहीं इनको काटना पड़ेगा.
लड़की – ओह नो! अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर – धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा.
लड़की – अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है. दरअसल, मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है और उस दुकान पर लिखा था- “बिका माल वापस नहीं होगा”.

 

मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं! पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो 
सब यही कहते हैं, हे भगवान फिर आ गया.


ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 

चिंटू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
पिंटू- क्या...?
चिंटू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...

Advertisement

 

गप्पू – मम्मी एडमिशन फॉर्म में आइडेंटिफिकेशन मार्क क्या लिखूं?
मम्मी – हाथ में मोबाइल लिख दे…

 

पहला दोस्त– यार कल तो तू बहुत मायूस था… आज इतना खुश कैसे है?
दूसरा दोस्त– कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी…
पहला दोस्त– अच्छा आज इतना खुश क्यों है… उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
दूसरा दोस्त– नहीं यार…मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है...
 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement