> सोहन- मैं तो दुविधा में फंस गया हूं...
मोहन- वो कैसे?
सोहन- यार बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता
और मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती...!!!
> पति (किताब पढ़ते हुए) - एक लेखक ने लिखा है कि पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए...!!!
पत्नी (हंसते हुए) - देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया...!!!
> शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली-
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे...?
पति - हट पगली, कैसे सवाल पूछती है...?
पत्नी - बताओ ना जानू...
पति - मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ,
मैं रोक थोड़ी रहा हूं...!!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
> लड़का- शादी कर ले मुझसे...!!!
लड़की- क्यों...?
लड़का- मेरा बाप गांव का सबसे बड़ा आदमी है...!!!
शादी के बाद लड़की को पता चला कि लड़के का बाप 105 साल का है...!!!
> एक कंजूस पति को करंट लगा...
पत्नी - आप ठीक तो हो ना...?
कंजूस - मैं ठीक हूं... तू मीटर देख, यूनिट कितना बढ़ा...!!!
> मैडम (बच्चों से) - जो बच्चा मेरे सवाल का जवाब देगा,
उसे मैं घर जाने दूंगी...!
राजू ने तुरंत अपना बैग खिड़की के बाहर फेंक दिया...
मैडम ने पूछा - ये बैग किसने फेंका?
राजू - मैंने... और अब मैं घर जा रहा हूं...!!!
मैडम बेहोश...
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)