scorecardresearch
 

क्रेडिट कार्ड बिल नहीं दिया तो शख्स को पीटा! क्या रिकवरी एजेंट्स ऐसा कर सकते हैं?

एक वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कुछ रिकवरी एजेंट्स क्रेडिट कार्ड बिल ना देने पर एक शख्स को पीट रहे हैं. तो जानते हैं किसी के साथ ऐसा होने पर क्या किया जा सकता है?

Advertisement
X
क्रेडिट कार्ड का बिल ना देने पर रिकवरी एजेंट्स मारपीट नहीं कर सकते हैं. (Photo: X/Gharkakalesh)
क्रेडिट कार्ड का बिल ना देने पर रिकवरी एजेंट्स मारपीट नहीं कर सकते हैं. (Photo: X/Gharkakalesh)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि क्रेडिट कार्ड का बिल ना चुकाने पर रिकवरी एजेंट्स एक शख्स को बुरी तरह पीट रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स जमीन पर लेटा बैठा हुआ है और कुछ लोग उसे पीट रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि जो मारपीट कर रहे हैं, वो रिकवरी एजेंट्स हैं और बिल टाइम पर ना चुकाने की वजह से पीट रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि क्या क्रेडिट कार्ड बिल ना चुकाने पर रिकवरी एजेंट्स ऐसा कर सकते हैं और इससे जुड़े क्या-क्या नियम हैं?

वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है?

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स जमीन पर बैठा हुआ है और रो रहा है. वहीं, कुछ लोग उस शख्स को बुरी तरह पीट रहे हैं और एक महिला शख्स का बचाव करने की कोशिश कर रही है. इस महिला के लिए कहा जा रहा है कि वो शख्स की पत्नी है. साथ ही वीडियो के लिए कहा जा रहा है कि क्रेडिट कार्ड बिल समय पर ना चुकाने की वजह से कुछ रिकवरी एजेंट्स गलत व्यवहार कर रहे हैं. हालांकि, अभी वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है. 

लेकिन, वायरल हो रहे वीडियो के बीच जानते हैं कि क्या क्रेडिट कार्ड का बिल ना चुकाने की स्थिति में रिकवरी एजेंट्स ऐसा कर सकते हैं या नहीं और अगर ऐसा करते हैं तो क्या कार्रवाई की जा सकती है. इस बारे में दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट प्रेम जोशी ने बताया कि क्रेडिट कार्ड का बिल ना चुकाने  पर कोई भी रिकवरी एजेंट्स मारपीट नहीं कर सकता है. अगर एजेंट ऐसा करते हैं तो ग्राहक के पास उनके खिलाफ कार्रवाई के कई ऑप्शन होते हैं.  

Advertisement

ऐस में ग्राहक बैंक और आरबीआई में रिकवरी एजेंट के खिलाफ शिकायत कर सकता है. इसके अलावा पुलिस में भी मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज कर सकता है. वहीं, ग्राहक कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकता है, जिसमें एजेंट्स के खिलाफ क्रिमिनल केस दायर किया जा सकता है. साथ ही नुकसान के लिए केस कर सकते हैं. लेकिन, रिकवरी एजेंट्स के पास किसी के साथ मारपीट का अधिकार नहीं है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement