scorecardresearch
 

कार के कांच में क्यों होते हैं ये ब्लैक डॉट्स? क्या इसका लॉजिक जानते हैं?

कभी आपने गौर किया है कि आखिर कार में विंडशील्ड के कोने में काले रंग के डॉट्स क्यों होते हैं. तो जानते हैं कि आखिर इनके बनाए जाने के पीछे क्या कारण है?

Advertisement
X
कार के कांच के कोने में बनी काली पट्टी को फ्रिट बैंड कहते हैं. (Photo: X/@NostalgicHubb)
कार के कांच के कोने में बनी काली पट्टी को फ्रिट बैंड कहते हैं. (Photo: X/@NostalgicHubb)

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा, जिसमें एक यूजर ने एक्स पर कार के शीशे की तस्वीर शेयर करते हुए एक सवाल पूछा है. यूजर ने कार की विंडशील्ड के कोने पर बने काले डॉट्स के बारे में जानने की कोशिश की है कि आखिर ये क्यों होते हैं. क्या आपने भी इस बात पर गौर किया है कि कार की विंडशील्ड के कोने पर कुछ काले-काले डॉट्स भी बने होते हैं. अगर कभी गौर भी किया होगा तो उसे डिजाइन का ही हिस्सा माना होगा. 

लेकिन, ऐसा नहीं है, इन डॉट्स के पीछे भी एक साइंस है और किसी ना किसी कारण की वजह से ये डॉट्स बने होते हैं. ऐसे में आज समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर कार के कांच में ये ब्लैक डॉट्स और कांच के किनारे बनी लाइनों की वजह क्या है?

इस सवाल के बाद ग्रोक ने भी इसका जवाब दिया है और कुछ लोग भी कमेंट्स के जरिए इसका लॉजिक बता रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ये बात भी कह रहे हैं कि उन्होंने कभी इस बात पर गौर नहीं किया था. बता दें कि विंडशील्ड पर दिखने वाले ये काले डॉट्स 'फ्रिट' बैंड का हिस्सा होते हैं. फ्रिट बैंड यह एक तरह की सिरेमिक पेंट लेयर होती है, जो आमतौर पर कांच के कोने पर काले रंग से बनाई जाती है. इसके आस-पास ही कुछ काले डॉट्स भी बने होते हैं. 

Advertisement

क्या होता है फ्रिट बैंड का काम?

दरअसल, फ्रिट बैंड का काम कांच के किनारे गोंद और किनारों की खुरदरी फिनिश को छुपाने का काम करता है. इसके साथ ही जब कांच के किनारे ये बना दिया जाता है, तो धूप की किरणों से गोंद पर असर नहीं पड़ता और उसकी लाइफ ज्यादा दिन तक बनी रहती है. अब सवाल है कि आखिर डॉट्स का अहम काम क्या है.

अलग अलग रिपोर्ट्स में सामने आया है कि काले हिस्से और साफ कांच के बीच ये डॉट्स स्मूद ट्रांजिशन बनाते हैं और तापमान के बदलाव से होने वाले क्रैक का खतरा कम करते हैं. ये छोटे-छोटे डॉट्स एक ग्रेडिएंट पैटर्न बनाते हैं, जिससे गर्मी का फर्क स्मूद हो जाता है और कांच सुरक्षित रहता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement