पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी की पहली बैठक होने जा रही है. इस बैठक में बंगाल के तमाम जरूरी मुद्ददों पर चर्चा होगी. कैबिनेट मीटिंग से पहले बंगाल के सचिवालय को भगवा रंग में रंग दिया गया है. अब देखना ये होगा कि जब सीएम शुभेंदु अपनी पहली बैठक लेंगे तो कौन से योजनाओं पर चर्चा होगी और कौैन-सी बड़ी बातें निकल कर सामने आएगी.