देहरादून के चकराता में एक पुराने लकड़ी के मकान में भयंकर आग लगी जो तेजी से फैलती गई. मकान लकड़ी से बना होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा मकान जल गया. आग की लपटें इतनी ऊँची थीं कि आसपास के लोग भयभीत हो गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद किया. यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.