scorecardresearch
 

नदी में टकराईं दो बोट... चालक गिरा, बाल-बाल बचीं कई यात्रियों जिंदगियां, Video

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित धारी देवी क्षेत्र में अलकनंदा नदी में दो बोट की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बोट का चालक नदी में गिर गया और दूसरी बोट कुछ देर अनियंत्रित रही. राहत टीम और स्थानीय लोगों की मदद से चालक सुरक्षित बाहर निकला गया. गनीमत रही कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab)
वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab)

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध धारी देवी क्षेत्र में बहने वाली पवित्र अलकनंदा नदी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नदी में संचालित दो बोट की आमने-सामने टक्कर से कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान नदी में मौजूद लोगों और किनारे पर खड़े श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बोट पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लेकर नदी में चल रही थीं. इसी दौरान अचानक दोनों बोटे एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं और तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बोट का चालक संतुलन खो बैठा और उछलकर सीधे नदी में जा गिरा. चालक को नदी में गिरते देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर हबीबुल्लाह और हबीबी बनकर घूम रहे थे नवीन और प्रिंस, उठाकर ले गई पुलिस

टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बोट, यात्रियों में फैली दहशत

टक्कर के बाद एक बोट कुछ देर तक अनियंत्रित होकर नदी के बीच गोल-गोल घूमती रही. बोट के नियंत्रण से बाहर होने के कारण उसमें सवार लोगों में दहशत फैल गई. वहीं नदी किनारे मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी इस घटना को देखकर दहशत में आ गए. कई लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

देखें वीडियो...

हालांकि इस दौरान चालक ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय दिया. बताया जा रहा है कि वह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया. इस बीच पास में संचालित एक अन्य बोट के चालक और कर्मचारियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने अनियंत्रित बोट को संभालने में मदद की और उसमें सवार लोगों को सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया.

स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों की तत्परता और बोट संचालकों की समझदारी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में बोट संचालन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नदी में बोट संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट-सिद्धांत उनियाल.
Live TV

Advertisement
Advertisement