scorecardresearch
 

वाराणसी: भगदड़ के बाद जारी हो गया हेल्पलाइन नंबर, कॉल रिसीव करने वाला कोई नहीं

पीड़ितों के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल रिसीव नहीं होने की शिकायत के बाद 'आजतक' ने इस बात की पड़ताल की.' आजतक' की टीम ने इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया और पीड़ितों की शिकायत को सही पाया. इस नंबर पर फोन करने के बाद पूरी की पूरी घंटी बजी, लेकिन दूसरी तरफ से कोई बी फोन उठाने वाला मौजूद नहीं था.

Advertisement
X
हादसे में 24 लोगों की मौत
हादसे में 24 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के चंदौली और वाराणसी के बीच बने राजघाट पुल पर शनिवार की दोपहर मची भगदड़ में 24 लोगों की जान चली गई. तकरीबन 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, लेकिन इस हादसे के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है. भगदड़ में लापता लोगों की मदद के लिए यूपी सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, लेकिन पीड़ितों की शिकायत है कि इस नंबर पर कई बार कॉल करने के बाद भी कोई फोन नहीं उठा रहा.

राजघाट पुल पर मची भगदड़ में कई लोग लापता हैं. उन्हें ढूंढने के लिए उनके परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं. यूपी सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए 0542 - 2668003 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. एक पीड़ित दीपक कुमार ने बताया, 'मेरे चाचा समागम के लिए निकले थे. भगदड़ के बाद से वह लापता हैं. मैं एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में उनकी तलाश कर रहा हूं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है. हेल्पलाइन नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा.'

Advertisement

पूरी घंटी बजी, नहीं उठा कॉल
पीड़ितों के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल रिसीव नहीं होने की शिकायत के बाद 'आजतक' ने इस बात की पड़ताल की.' आजतक' की टीम ने इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया और पीड़ितों की शिकायत को सही पाया. इस नंबर पर फोन करने के बाद पूरी की पूरी घंटी बजी, लेकिन दूसरी तरफ से कोई बी फोन उठाने वाला मौजूद नहीं था.

'घटना को लेकर सरकार सजग नहीं'
इस बारे में कांशी प्रांत के बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने बताया, 'मैं अस्पताल में घायलों को देखने आया था. पता चला कि उन्हें नाश्ता तक नहीं मिला है. हेल्पलाइन नंबर का काम नहीं करना दिखाता है कि सरकार इस घटना को लेकर कितनी सजग है.'

Advertisement
Advertisement