scorecardresearch
 

यूपी: बिजनौर में आपस में टकराए तीन ट्रक, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तेज रफ्तार तीन ट्रक आपस में भिड़ गए. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
बिजनौर में भीषण सड़क हादसा
बिजनौर में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तेज रफ्तार तीन ट्रक आपस में भिड़ गए. गुरुवार को हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि लाशें ट्रक में फंस गईं, जिन्हें कटर के जरिए निकाला गया. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए.

बताया जा रहा है कि यह हादसा तड़के करीब 4 बजे हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तीन ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं अभी तक हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है.

बता दें कि हाल में 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब 12 लोग घायल हुए थे. पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि यह घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसिरापुर के पास हुई थी.

Advertisement

उन्होंने बताया कि लोधेश्वर मंदिर से पूजा कर लौट रहे शिवभक्तों के ट्रैक्टर में पीछे से आ रही बस ने टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए थे.

Advertisement
Advertisement