scorecardresearch
 

हाथरस में बोले राहुल गांधी- हिंदुस्तान का किसान आज परेशान है

नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुये राहुल बोले कि अमीर लोग नोटबंदी के बाद कभी लाइनों में नहीं लगे.

Advertisement
X
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को हाथरस में रैली को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान का किसान आज परेशान है, उन्होंने कहा कि मैंने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की थी.
नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुये राहुल बोले कि अमीर लोग नोटबंदी के बाद कभी लाइनों में नहीं लगे. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अमीरों का कर्ज माफ कर दिया है.

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा. पीएम बोले- कल भूकंप आया, आ ही गया. आखिर भूकंप आ ही गया. मैं सोच रहा था कि भूकंप आया कैसे? क्योंकि धमकी तो बहुत पहले सुनी थी. कोई तो कारण होगा कि धरती मां इतनी रूठ क्यों गईं?


मैं सोच रहा था कि आखिर भूकंप आया क्यूं, जब कोई स्कैम में भी सेवा का भाव देखता है, नम्रता का भाव देखता है, सिर्फ मां ही नहीं धरती मां भी दुखी हो जाती है. तब जाकर भूकंप आता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement